Shahid Kapoor: बॉलीवुड के सुपरस्टार बनने के बावजूद पत्नी के साथ फिल्मों पर चर्चा क्यों नहीं करते? करियर और भूमिकाओं पर आश्चर्यजनक तथ्य।

Posted by

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर साल 2026 में ‘ओ’ रोमियो’ समेत बैक टू बैक 4 फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं। इसी वजह से मीडिया की उनकी ओर खास नज़र है। हाल ही में, शाहिद कपूर ने Punjab First Voice को एक पॉडकास्ट दिया है, जिसमें उन्होंने अपने निजी और पेशेवर रिश्तों पर खुलकर बात की है। उन्होंने अपने करियर और अभिनय के बारे में भी जानकारी साझा की। इस इंटरव्यू में कई बातें की गईं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनकी पत्नी मीरा राजपूत के बारे में हो रही है। उन्होंने कहा कि वह बॉलीवुड में काम करते हैं, लेकिन इससे जुड़ी कोई भी चर्चा घर पर नहीं करते।

Shahid Kapoor ने बीवी और परिवार से संबंधित जानकारी साझा की

शाहिद कपूर ने इस इंटरव्यू में बताया कि, वह घर पर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एक अलग तरीके से समय बिताते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, मेरी पत्नी मीरा राजपूत और मैं अपने काम से जुड़ी हुई किसी भी चर्चा घर पर नहीं करते हैं।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट: Punjab First Voice

उन्होंने कहा कि, वह फिल्मों से जुड़ी किसी भी चर्चा पत्नी से नहीं करते हैं। एक्टर का मानना है कि, घर का समय केवल घर का होना चाहिए, इसमें पेशेवर मामलों की चर्चा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही बॉलीवुड के सुपरस्टार ने बताया कि, वह अपने किरदार के प्रति न्याय करते हैं। वह चाहते हैं कि, यदि 20 साल बाद कोई उनकी फिल्म देखे, तो उनकी एक्टिंग की तारीफ करे। इसी लिए वह अपने किरदार में पूरी तरह से डूब जाते हैं। एक्टर ने यह भी कहा कि, उन्होंने अपने करियर का निर्माण करने के लिए काफी संघर्ष किया है और पंकज कपूर का बेटा होने का पेशेवर लाभ उन्हें नहीं मिला।

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की आगामी 4 फिल्में

आपको बता दें, साल 2026 शाहिद कपूर के लिए बेहद खास रहने वाला है। उनकी ‘ओ’ रोमियो’ 13 फरवरी को वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले रिलीज होगी। इसके साथ ही वह ‘अर्जुन उस्तरा’, ‘कॉकटेल 2’ और ‘बुल’ जैसी मोस्ट अवेटेड फिल्मों में भी नजर आएंगे। एक्टर के फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और उन्हें लगता है कि, कबीर सिंह जैसी फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग करने वाले शाहिद कपूर इस बार कुछ नया लेकर आएंगे। यही वजह है कि, उनके द्वारा दिए गए इंटरव्यू में जो कुछ भी कहा गया है, उसकी चर्चा इतनी अधिक हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights