BREAKING NEWS
• इमरजेंसी अलर्ट का सफल परीक्षण: NDMA की नई तकनीक से देशभर में ट्रायल      • अग्नि-6 से भारत को मिलेगी मजबूती, रक्षा क्षमता में बड़ा बदलाव      • लापरवाही या हादसा? जबलपुर नाव हादसे ने खड़े किए कई सवाल      • राहत या महंगाई ? LPG, पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बीच आम आदमी क्या करे      • बुद्ध पूर्णिमा: करुणा, शांति और आत्मबोध का पर्व      • Jabalpur Cruise Incident: सीएम मोहन यादव ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान, मृतकों के परिवार को मिलेंगे ₹4-4 लाख      • शादी के जोड़े में दुल्हन ने स्टेज से लगाई छलांग... प्रेमी को पहना दी वरमाला, दूल्हा देखता रह गया      • aj Ka Entertainment      • 'लव यू सो मच... मेरे बच्चों का ख्याल रखना', इमोशनल कर देगी मोनिका की कहानी 30 अप्रैल 2026      • प्रेम जाल, नशा और ब्लैकमेल... युवक की हैवानियत का खौफनाक चेहरा बेनकाब 30 अप्रैल 2026     
होम वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
National
02 May, 2026 1 VIEWS

अग्नि-6 से भारत को मिलेगी मजबूती, रक्षा क्षमता में बड़ा बदलाव

News Image

DRDO अग्नि-6 बैलिस्टिक मिसाइल के विकास के लिए पूरी तरह तैयार है और केंद्र सरकार की अंतिम मंजूरी के लिए इंतजार कर रहा है।
माना जा रहा है कि यह अग्नि-6, अग्नि-5 मिसाइल से कहीं ज्यादा उन्नत और शक्तिशाली होगी।
अग्नि-6 की मारक क्षमता 8,000 से 12000 किलोमीटर की रहेगी, इस लंबी रेंज की वजह से यह भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देगा।
यह मिसाइल MIRV तकनीक से युक्त है, जिससे यह एक ही समय पर अलग-अलग लक्ष्यों पर हमला कर दुश्मन की मिसाइल डिफेंस क्षमता को नष्ट करना आसान हो जाएगा।
नई तकनीक के चलते इसकी सटीकता और मार्ग बदलने की क्षमता पहले से ज्यादा होगी।
पाकिस्तान  इस खबर से चौंक गया है, पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य सलाहकार जहीर काजगी ने कहा है कि भारत के पास पहले से मौजूदा हथियार हीपाकिस्तान और चीन पर हमले करने के लिए पर्याप्त हैं, ऐसे में अग्नि-6 मिसाइल बनाने की क्या जरूरत। उन्होंने पश्चिमी देशों को भड़काते हुए कहा कि यह मिसाइल यूरोप, अमेरिका और कनाडा तक पहुंचने में सक्षम है।
हाल ही में अग्नि-5 के MIRV संस्करण का सफल परीक्षण हो चुका है। अग्नि-6 इसी तकनीक को और आगे बढ़ाते हुए भारत की रणनीतिक ताकत को नई ऊंचाई देगा।

स्रोतः ख़बर SUPERFAST न्यूज़ डेस्क