Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) on X
प्रकाशित: 21-11-2026 | 12:58 PM
Tej Pratap Yadav@TejYadav14Show translationजननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री के साथ कथित पुलिस बर्बरता अत्यंत शर्मनाक, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। एक महिला यात्री की पिटाई से सिर फटने और उसकी मासूम बेटियों के अपनी मां को बचाने के लिए हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने की खबर बेहद पीड़ादायक है। आखिर वर्दी पहनने का अधिकार किसने दिया कि कोई कानून का रक्षक ही कानून को अपने हाथ में ले ले? वर्दी का सम्मान महिलाओं की सुरक्षा करने में है, उन पर अत्याचार करने में नहीं। मैं मुरादाबाद GRP से मांग करता हूं कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो। केवल जांच के नाम पर खानापूर्ति नहीं, बल्कि दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कठोरतम कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मैं केंद्र की मोदी सरकार और रेल मंत्रालय से भी मांग करता हूं कि इस घटना का तत्काल संज्ञान लिया जाए और आरोप सिद्ध होने पर संबंधित पुलिसकर्मी को सेवा से बर्खास्त किया जाए। पीड़ित महिला को उचित इलाज, न्याय और सुरक्षा मिलनी चाहिए। किसी भी मां और उसकी मासूम बेटियों को ऐसी पीड़ा से नहीं गुजरना चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। तेज प्रताप यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनशक्ति जनता दल पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, बिहार #महिला_सुरक्षा #जननायक_एक्सप्रेस #MoradabadGRP #JusticeForWomen #IndianRailways #JanshaktiJanataDal9:06 AM · Nov 21, 2026·35.8KViews513731.1K21