Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) on X
प्रकाशित: 04-09-2026 | 09:18 AM
Pushkar Singh Dhami@pushkardhamiकैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 9,91,914 लाभार्थियों के खातों में अगस्त माह की पेंशन राशि के रूप में ₹147.05 करोड़ से अधिक की राशि DBT के माध्यम से हस्तांतरित की। इसके साथ ही विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 5,605 नए लाभार्थियों की पेंशन भी स्वीकृत की गई। हमारा संकल्प है कि समाज के कमजोर, जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों को सम्मानजनक जीवन के लिए आवश्यक सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। हमारा निरंतर प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी कठिनाई के पारदर्शी, सरल और समयबद्ध तरीके से पहुंचे। अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेंशन योजनाओं के संचालन में लाभार्थियों के समक्ष आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने अधिकार से वंचित न रहे। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री @KhajanDassBJP जी भी उपस्थित रहे।6:22 AM · Sep 4, 20261.7KViews41225