pic.twitter.com/x2LGW94Sue
प्रकाशित: 30-09-2026 | 03:51 PM
Jairam Ramesh@Jairam_RameshShow translationत्यौहार सीजन में जनता की जेब पर डाका डालने का सिलसिला लगातार जारी है। महंगाई की मार अब सिर्फ रसोई तक सीमित नहीं है, पर प्रधानमंत्री बेपरवाह होकर डफली बजा रहे हैं। सब्जियां लगातार महंगी हो रही हैं, प्याज की महंगाई अगस्त में 48.27% तक पहुंच गई। एयर कंडीशनर-टीवी-फ्रिज जैसे सामान महंगे होने की तैयारी में हैं। घरेलू बचत लगातार घट रही है और परिवारों पर कर्ज बढ़ रहा है। ऐसे में आम परिवार अपनी जरूरतें कैसे पूरी करे? प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ धारावाहिक में अलग-अलग मुद्दों पर प्रवचन तो देते रहते हैं, लेकिन देश के सबसे जरूरी मुद्दे महंगाई पर कब बोलेंगे? जनता की चिंता कब करेंगे? जनता पहले से ही बढ़ती कीमतों से परेशान है और सरकार की तरफ से कोई राहत नहीं मिल रही। आखिर आम परिवार अपने बजट को कैसे संभाले? आखिर कब तक मध्यम वर्ग और गरीबों की कमर तोड़ी जाएगी?4:12 AM · Sep 28, 2026·8,017Views91433154