डब्ल्यूपीएल 2027
प्रकाशित: 08-10-2026 | 12:34 PM
इस सीजन के सभी मैच मुंबई और नवी मुंबई में खेले गए, जिसमें पांच फ्रेंचाइजी ने हिस्सा लिया। 2024 में इसका दूसरा सीजन खेला जा गया, जो पहली बार बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम और दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इसे आरसीबी की महिला टीम ने जीता। वहीं वुमेंस प्रीमियर लीग का अगला सीजन 2025 में खेला गया। जिसे एक बार फिर से वापसी करते हुए मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया। अब वुमेंस प्रीमियर लीग का चौथा सीजन 9 जनवरी 2026 से 5 फरवरी 2026 तक खेला जाएगा।WPL का इतिहासभारत में महिलाओं की पहली बड़ी टी-20 प्रतियोगिता महिला टी-20 चैलेंज थी। यह 2018 में सिंगल-मैच टूर्नामेंट के रूप में शुरू हुआ। 2019, 2020 और 2022 में 3 टीमें और 3 मैच तक चला। फरवरी 2022 में बीसीसीआई के तत्कालीन अध्यक्ष सौरव गांगुली ने महिला टी20 चैलेंज की जगह भारत की इंडियन प्रीमियर लीग की तरह एक महिला टी-20 लीग शुरू करने की घोषणा की। अगस्त तक प्लान बना और अक्टूबर में बीसीसीआई ने घोषणा की कि वे पांच टीमों के टूर्नामेंट पर विचार कर रहे हैं, जो मार्च 2023 में होगा। इस लीग को अनौपचारिक रूप से महिला इंडियन प्रीमियर लीग के रूप में जाना जाता था। हालांकि, बाद में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने स्पष्ट किया कि बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर इसे महिला प्रीमियर लीग का नाम दिया है।28 जनवरी 2023 को बीसीसीआई ने 2027 तक लीग के लिए टाइटल स्पॉन्सरशिप राइट्स की बोलियां लगाईं, जिसे टाटा समूह ने जीता। पहले सीजन का खिताबी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। फाइनल में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की।WPL की टीमें और उनके मालिकदिल्ली कैपिटल्स (नई दिल्ली): जेएसडब्ल्यू ग्रुप-जीएमआर ग्रुपगुजरात जायंट्स (अहमदाबाद): अदानी ग्रुपमुंबई इंडियंस (मुंबई): इंडियाविन स्पोर्ट्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (बैंगलोर): डियाजियोयूपी वारियर्स (लखनऊ): कैपरी ग्लोबलWPL का फॉर्मेट2024 में पांच टीमें खेलती हैं। टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम होम-एंड-अवे, डबल राउंड-रॉबिन प्रारूप में हर दूसरी टीम से दो बार खेलती है। डबल राउंड-रॉबिन लीग के बाद शीर्ष तीन टीमें कुल अंकों के आधार पर प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ करती हैं। सबसे अधिक अंक वाली टीम फाइनल मैच के लिए क्वॉलिफाइ करती है। इस चरण में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एक-दूसरे के साथ एलिमिनेटर मैच खेलती हैं। एलिमिनेटर का विजेता फाइनल में जाता है, जो पॉइंट्स टेबल की टॉपर से भिड़ता है। फाइनल मैच जीतने वाली टीम को महिला प्रीमियर लीग विजेता का ताज पहनाया जाएगा।