Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधना की खुशियों पर मानो एक ग्रहण सा लग गया है। उनकी शादी 23 नवंबर को तय थी, लेकिन उनके पिता को हार्ट अटैक आने के कारण इसे टालना पड़ा है। इसके साथ ही, उनके होने वाले पति पलाश मुच्छल की तबियत भी बिगड़ने की खबर आ रही है। पलाश मुच्छल बॉलीवुड के प्रख्यात म्यूजिक कंपोजर हैं। शादी की रस्मों के बीच ऐसी घटनाओं ने परिवार और फैंस दोनों का दिल तोड़ दिया है।
पलाश मुच्छल क्यों हुए अस्पताल में भर्ती?
पलाश मुच्छल, बॉलीवुड की सिंगर और सामाजिक कार्यकर्ता पलक मुच्छल के भाई हैं। उनकी शादी 23 नवम्बर को भारतीय क्रिकेट टीम की महिला खिलाड़ी स्मृति मंधना से होने वाली थी। लेकिन स्मृति के पिता को हार्ट अटैक आने के कारण शादी रद्द करनी पड़ी। आज सुबह फैंस को एक और झटका लगा जब पलाश मुच्छल के बीमार होने की खबर आई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पलाश को वायरल फीवर और संक्रमण हुआ था, जिससे उन्हें थोड़ी देर के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन अब वे स्वस्थ हैं और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।



