वजन कम करना: मिलिंद सोमन ने केवल इतने घंटे की इंटरमिटेंट फास्टिंग से 7 किलोग्राम वजन घटाया, जानें भूखे रहने पर भी कैसे उन्होंने पॉजिटिविटी और ऊर्जा बनाए रखी?
Weight Loss: एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। 60 साल की उम्र में उन्होंने जिस तरह से अपनी एनर्जी और बॉडी को बनाकर रखा हुआ है, उसे देख लोग चकित रहते हैं। सोशल मीडिया पर मिलिंद सोमन काफी एक्टिव रहते हैं, और वे फिटनेस से जुड़ी कई चीजें साझा करते हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी का अनुभव इंटरमिटेंट फास्टिंग को लेकर बताया है। इसमें उन्होंने चर्चा की कि कैसे बिना एक्सरसाइज के सिर्फ कुछ घंटों के उपवास से कुछ ही दिनों में 7 किलो वजन कम किया। इस दौरान उनकी बॉडी में एनर्जी बनी रही।
मिलिंद सोमन ने इंटरमिटेंट फास्टिंग से तेजी से किया Weight Loss
मिलिंद सोमन ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने इंटरमिटेंट फास्टिंग के बारे में बताया। एक्टर ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “मैंने 16:8 इंटरमिटेंट फास्टिंग शुरू की, बस इसे आजमाने के लिए। मुझे यह बहुत अच्छा लगा, और इससे मेरा 7 किलो वजन कम हो गया।” आपको बता दें, इंटरमिटेंट फास्टिंग में 16 घंटे का उपवास होता है। अगर कोई प्रतिदिन 16 घंटे कुछ नहीं खा रहा है, तो इसका फायदा साफ नजर आता है। एक्टर ने कहा, “मुझे हमेशा लगता था कि मैं परफेक्ट हूं। सबने भी यही कहा कि मैं परफेक्ट हूं। लेकिन मैंने 6 किलो वजन कम किया और मुझे अधिक ऊर्जा मिली। मैं ज्यादा सतर्क महसूस करता था। यह एक सकारात्मक अनुभव था।”
इंटरमिटेंट फास्टिंग क्या होती है? इसके नुकसान
इंटरमिटेंट फास्टिंग वजन कम करने की एक विधि है। इसमें 16 से 18 घंटे का उपवास रखा जाता है, और इस दौरान केवल तरल पदार्थ ही पीने की अनुमति होती है। इससे वजन तेजी से कम होता है और पाचन प्रक्रिया भी बेहतर रहती है। इंटरमिटेंट फास्टिंग का चलन काफी बढ़ गया है। लेकिन ध्यान दें, अगर आपके शरीर में शुगर, बीपी या किडनी और लीवर की समस्या है, तो इस तरह की फास्टिंग करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें। यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकती है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
