राजनाथ सिंह: ‘कुल कौन जानता है, कल सिंध में फिर क्या होगा..’ रक्षा मंत्री के बयान से पाकिस्तान में खलबली; क्या भारत पड़ोसी देश के खिलाफ उठाने वाला है बड़ा कदम; मुल्ला मुनीर की चिंता बढ़ी

Posted by

Rajnath Singh: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही टेंशन किसी से छिपी नहीं है। इसी बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया है जिसने पाकिस्तान और मुल्ला मुनीर की चिंता बढ़ा दी है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के सिंध में लगातार हिंसा की घटनाएँ सामने आ रही हैं, और वहाँ के लोग पाकिस्तान सरकार के खिलाफ लगातार विरोध कर रहे हैं। इसी बीच रक्षा मंत्री के बयान ने दुनिया में हलचल मचा दी है, जिसके चलते कई अटकलें लगाई जा रही हैं कि भारत एक बड़ा कदम उठाने वाला है। चलिए आपको इस विषय से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं।

Rajnath Singh के बयान से पाकिस्तान में हलचल तेज

हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि आज सिंध की ज़मीन भले ही भारत का हिस्सा न हो, लेकिन सभ्यता के दृष्टिकोण से सिंध हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा। और जहाँ तक ज़मीन का सवाल है, सीमाएँ बदल सकती हैं। कौन जाने, कल सिंध फिर से भारत में आ जाए। आज सिंध की ज़मीन भारत का हिस्सा नहीं है, लेकिन सभ्यता के दृष्टिकोण से सिंध हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा।

और जहाँ तक ज़मीन का सवाल है, सीमाएँ बदल सकती हैं। कौन जानता है, कल सिंध फिर से भारत में वापस आ सकता है। सिंध के हमारे लोग, जो सिंधु नदी को पवित्र मानते हैं, हमेशा हमारे अपने रहेंगे। वे चाहे जहाँ भी रहें, हमेशा हमारे ही रहेंगे।”

राजनाथ सिंह के बयान से पाकिस्तान और मुल्ला मुनीर की बढ़ी टेंशन

हाल ही में हुए दिल्ली ब्लास्ट की आशंका पाकिस्तान की ओर इशारा कर रही है। हालांकि, अभी भी जांच जारी है। इसी बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एक बयान ने पाकिस्तान में हलचल बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि मुल्ला मुनीर भी तनाव में आ गया होगा। क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को यह तो समझ में आ गया है कि भारत जो करता है, वह निश्चित रूप से करता है। साथ ही, पाकिस्तान में गृह युद्ध जैसे हालात हैं। एक तरफ अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की चिंता बढ़ा रखी है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी हैं। अब यह देखना होगा कि क्या भारत पाकिस्तान के विरुद्ध कोई बड़ा कदम उठाने जा रहा है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights