राज निदिमोरो और सामंथा रुथ प्रभु की मेहंदी और शादी की वायरल तस्वीरें: क्या पूर्व पत्नी पर इसका असर पड़ा? पूरी रात करवटें बदलने की बात का क्या है रहस्य?
Raj Nidimoru: हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु ने राज निदिमोरू से विवाह कर अपने लिए काफी चर्चा और विवाद खड़ा कर दिया है। एक ओर उनकी शादी के कई पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह मेहंदी से लेकर शादी तक का आनंद उठाती नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी पूर्व पत्नीश्यामाली डे ने कुछ ऐसा लिखा है जो चर्चा का विषय बन गया है। क्या राज की पूर्व पत्नी को सामंथा और राज की शादी की तस्वीरें देखकर कोई फर्क पड़ा है? उन्होंने एक लंबी नोट में अपनी भावनाएं साझा की हैं जो चर्चा में है।
Raj Nidimoru की पूर्व पत्नी कर रही हैं मेडिटेशन
राज निदिमोरू की पूर्व पत्नी ने सामंथा रुथ प्रभु के साथ शादी के बीच लिखा, “आपकी सभी मेहरबानियों के लिए धन्यवाद—शुभकामनाएं, प्रेमपूर्ण शब्द, और सभी आशीर्वाद।
मैंने सारी रात करवटें बदलते हुए, बहस करते हुए बिताई, और मुझे एहसास हुआ कि जो कुछ भी मेरे लिए अच्छा हो रहा है, उसे न मानना एहसान फरामोश और बेतुका होगा। मैं कई वर्षों से ट्विन हार्ट्स पर मेडिटेशन कर रही हूँ। इसमें धरती मां और सभी जीवों को शांति, प्रेम, माफी, उम्मीद, रोशनी, खुशी और अच्छाई का आशीर्वाद देना शामिल है। जैसा कि एक मित्र ने मुझे याद दिलाया, जो भी मुझे मिल रहा है, वह बस वही ऊर्जा वापस लौट रही है।”
किस दर्द से जूझ रही राज निदिमोरु की पूर्व पत्नी
सामंथा रुथ प्रभु के साथ राज निदिमोरू की शादी से उन्हें क्या फर्क पड़ा इसका तो नहीं पता लेकिन उन्होंने आगे कहा, “मेरे पास कोई टीम नहीं है, कोई पीआर नहीं है, कोई स्टाफ नहीं है, या मेरे पेज को संभालने वाले कोई साथी नहीं हैं।” आगे कहती हैं, “मैं व्यक्तिगत रूप से किसी ऐसी स्थिति का सामना कर रही हूं जिसमें मेरी पूरी उपस्थिति जरूरी है। 9 नवंबर को, मेरे ज्योतिष गुरु को स्टेज 4 कैंसर का पता चला है, जो दुर्भाग्य से दिमाग समेत शरीर के कई हिस्सों में फैल चुका है। मुझे यकीन है कि आप सब समझ रहे होंगे कि इस समय मेरा ध्यान कहाँ होना चाहिए। इसलिए, एक छोटी सी गुज़ारिश है: कृपया इस जगह को साफ रखें।”
ड्रामे से दूर रहना चाहती श्यामाली
इसके अतिरिक्त श्यामाली ने कहा, “धन्यवाद… धन्यवाद… धन्यवाद… हर इंसान, हर जीव को अच्छी सेहत, खुशी, संपन्नता और आध्यात्मिकता मिले। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई ड्रामा या ब्रेकिंग न्यूज़ चाहिए तो वह यहाँ नहीं मिलने वाला है, क्योंकि मुझे वक्त दें और मुझे किसी भी प्रकार की सहानुभूति की आवश्यकता नहीं है।”
लगातार विवादों में है सामंथा की शादी
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु की शादी के बाद लगातार सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही हैं, जहाँ यह भी कहा जा रहा है कि राज ने श्यामाली के साथ तलाक के बिना ही सामंथा से शादी की है। एक्ट्रेस को घर तोड़ने वाली बताया जा रहा है, लेकिन इसमें सच्चाई क्या है, इसका कोई ठोस दावा नहीं किया जा रहा है।
