मनोरंजन

भarti Singh की सालगिरह के मौके पर बेबी शावर का खास जश्न! मासी बनने की खुशी में बेकरार हैं ईशा मालवीय और रीम शेख।

Bharti Singh: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं और इस खुशी को मनाने के लिए कई बेबी शावर आयोजित किए जा रहे हैं। हाल ही में बेबी शावर के मौके पर हर्ष लिंबाचिया के साथ उनकी एनिवर्सरी भी मनाई गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यह सेलिब्रेशन खास रहा क्योंकि इसमें लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 के कई प्रतिभागियों और पूर्व प्रतिभागियों को शामिल होते देखा गया। भारती सिंह के बेबी शावर की कुछ तस्वीरें रीम शेख और ईशा मालवीय ने साझा की, जिसमें उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त की।

भारती सिंह के साथ फोटो शेयर कर क्या बोली रीम शेख

Untitled-design-2-1024x683 भarti Singh की सालगिरह के मौके पर बेबी शावर का खास जश्न! मासी बनने की खुशी में बेकरार हैं ईशा मालवीय और रीम शेख।

भारती सिंह के बेबी शावर सेलिब्रेशन की तस्वीर साझा करते हुए रीम शेख ने लिखा, “टीम बेबी गर्ल।” इससे यह स्पष्ट होता है कि भारती सिंह की तरह वह भी चाहती है कि वह बेटी की मासी बने। कॉमेडियन भी एक बेटी की मां बनने की इच्छा व्यक्त कर चुकी हैं। बेबी शावर सेलिब्रेशन के दौरान भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपनी एनिवर्सरी भी मनाई। पिंक लॉन्ग गाउन में भारती बहुत क्यूट और खूबसूरत नजर आईं।

ईशा मालवीय ने Bharti Singh को लेकर क्या कहा

वहीं दूसरी ओर, ईशा मालवीय ने सेलिब्रेशन की झलकियों को साझा करते हुए लिखा, “भारती दीदी का बेबी शावर।” इस मौके पर विवियन डीसेना से लेकर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन जैसे कई चेहरों को भी देखा गया, जिन्होंने इस आयोजन को और खास बना दिया। सभी के चेहरों पर खुशी की मुस्कान थी जो इस पल को और भी यादगार बना रही थी।

फिलहाल, भारती सिंह लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 को होस्ट कर रही हैं और लगातार इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। पहली प्रेग्नेंसी की तरह, इस बार भी वह काम कर रही हैं और बहुत जल्द अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights