मनोरंजन

प्रभास के ‘द राजा साब’ गाने पर यूजर की निराशा, डांस को लेकर उठाए सवाल

Prabhas: प्रभास की फिल्म द राजा साब का फैंस बेसब्री से 2024 से इंतज़ार कर रहे हैं, लेकिन यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी। यूजर्स इसकी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रभास भी अपने फैंस के लिए उपहार देने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। इसी बीच, द राजा साब का पहला गाना रिलीज किया गया है। रिबेल साब में प्रभास का डांस चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन एक्टर ने ऐसा क्या किया है कि फैंस निराश हो गए हैं। फैंस उनके डांस पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। चलिए जानते हैं रेडिट यूजर्स ने क्या सवाल उठाए हैं जो चर्चा में हैं।

रिबेल साब सॉन्ग को देख प्रभास के लिए रेडिट यूज़र ने क्या कहा

प्रभास के रिबेल साब सॉन्ग को लेकर एक रेडिट यूज़र ने लिखा, “राजासाब का पहला गाना – काश वो सच में डांस करते, कॉस्ट्यूम नहीं। गाना कुछ खास नहीं था। मुझे लगा था कि प्रभास कुछ शानदार डांस मूव्स करेंगे। लेकिन ऐसा लगा कि वो इतनी गंभीरता में थे कि उन्हें डांस नहीं करवा पाए और उन्हें बहुत आसान स्टेप्स दिए गए, जिससे ऐसा लगा कि शायद उन्हें चोट लगी हो। और हमेशा की तरह, थमन की मिक्सिंग ने गाने के लिरिक्स को बेहतरीन बना दिया, लेकिन यह गीत कुछ खास नहीं था। मुझे उम्मीद है कि थिएटर में इसका वर्जन बेहतरीन होगा।”

डांस को छोड़कर Prabhas के फैंस ने की इसकी तारीफ

Credit- Tseries

रेडिट यूजर के इस पोस्ट से साफ है कि प्रभास का डांस फैंस को पसंद नहीं आया है, और उन पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि मेकर्स ने कॉस्ट्यूम, लिरिक्स और म्यूजिक में बहुत अच्छा काम किया है, और यह यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, बुमन ईरानी, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे।

कई बार टलने के बाद, फिल्म अब 9 जनवरी 2026 को रिलीज हो सकती है। रिबेल साब सॉन्ग के मामले में, थामन की म्यूजिक एक बार फिर शानदार रही है, और यह तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights