‘पाकिस्तान की छवि को नुकसान…’ अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फिल्म से बौखलाया पड़ोसी देश; ल्यारी में भी की बेतुकी बातें

Pakistani Reaction on Dhurandhar: भारतीय सिनेमा की चर्चा अब वैश्विक स्तर पर होने लगी है। हालिया उदाहरण ‘धुरंधर’ मूवी है, जिसने विश्वभर में दर्शकों को अपने जादू से प्रभावित किया है। इस फिल्म को देखने के लिए पाकिस्तानी जनता भी उतावली हो उठी है। तारीफ और आलोचना दोनों हो रही हैं, लेकिन लोग धुरंधर मूवी देखकर प्रतिक्रिया देने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। एक पाकिस्तानी शख्स ने व्याकुलता से कहा कि ये पाकिस्तान को बदनाम करने की साजिश है। इसके अलावा, उसने रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की धुरंधर मूवी में दिखाए गए ‘ल्यारी’ टाउन पर भी विवादास्पद टिप्पणियाँ की हैं।

‘धुरंधर’ मूवी देख बौखलाई पड़ोसी मुल्क की आवाम – Pakistani Reaction on Dhurandhar

पाक रिएक्शन नामक यूट्यूब चैनल पर एक शॉर्ट वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक पाकिस्तानी शख्स धुरंधर मूवी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहा है।

पाकिस्तानी शख्स धुरंधर मूवी और उसके मुख्य हिस्से ल्यारी के बारे में कहता है, “मैंने फिल्म के कुछ ट्रेलर देखे हैं। ये भारत की साजिश है पाकिस्तान को बदनाम करने के लिए। दूसरे, ल्यारी के लिए जो प्रोपागेंडा कर रहे हैं, वे ड्रामे बना रहे हैं। हाँ, कुछ मामलों थे लेकिन हुकूमत ने सब कुछ ठंडा कर दिया है और इलाके में अमन चैन है।” जब वह यह सब कह रहा था, तब उसके चेहरे पर एक अजीब सी हंसी थी, जो उसके झूठे दिलासे को उजागर कर रही थी। लियार के बारे में पाकिस्तानी जनता की यह प्रतिक्रिया तेजी से वायरल हो रही है।

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की मूवी के जवाब में ‘मेरी ल्यारी’ फिल्म की घोषणा

ग्लोबल स्तर पर धुरंधर की अपार सफलता के बाद पाकिस्तानी सरकार बेचैन हो गई है। हुक्मरानों के साथ-साथ पड़ोसी मुल्क की जनता भी रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल की मूवी देख क्रोधित है। इस क्रम में पाकिस्तान की सिंध सरकार ने ‘मेरी ल्यारी’ मूवी की घोषणा की है। यह फिल्म ल्यारी इलाके की कहानी बताएगी और धुरंधर के नकारात्मक प्रचार का खंडन करेगी। पाकिस्तानी सिंध सरकार के इस ऐलान से हुक्मरानों पर दबाव साफ दिखाई दे रहा है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights