ध्रुव राठी के दीपिका पादुकोण के रंग पर टिप्पणी से मचा हड़कंप, एक बार फिर विवाद को मिली तूल

Deepika Padukone: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण निश्चित रूप से खूबसूरत एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं, जिनके प्रशंसक दीवाने हैं। इसी बीच, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ध्रुव राठी ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बिपाशा बसु, दीपिका पादुकोण, शिल्पा शेट्टी, काजोल और प्रियंका चोपड़ा जैसी खूबसूरत अभिनेत्रियों पर स्किन लाइटनिंग ट्रीटमेंट करवाने का आरोप लगाया। आइए जानते हैं कि ध्रुव राठी ने दीपिका के बारे में क्या कहा, जिसने रेडिट यूजर्स के बीच हलचल मचा दी है और लोग प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। यह पोस्ट एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।

ध्रुव राठी ने Deepika Padukone और अन्य अभिनेत्रियों के रंग को लेकर क्या कहा

ध्रुव राठी ने वीडियो में कहा, “यहां एक लंबी लिस्ट है एक्ट्रेस की, जिनका करियर की शुरुआत में रंग थोड़ा डार्क दिखता था, लेकिन अब वे काफी लाइट नजर आती हैं। जब इनसे सवाल किया जाता है कि ऐसा कैसे हुआ, तो ये कहती हैं कि पहले वे धूप में ज्यादा रहती थीं, अब नहीं रहतीं, इसलिए उनका रंग धीरे-धीरे साफ हुआ है। कुछ एक्ट्रेस स्किन व्हाइटनिंग क्रीम का विज्ञापन भी करती हैं। फेयर स्किन का राज न तो कोई क्रीम है और न ही धूप से बचना, असलियत है ग्लूटैथियोन इंजेक्शन जो स्किन लाइटनिंग का एक लोकप्रिय तरीका है।”

ध्रुव राठी के पोस्ट पर उनके फैंस की क्या प्रतिक्रिया है

हालांकि, रेडिट पर इस पोस्ट को साझा करते हुए यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग मानते हैं कि ध्रुव राठी जो कह रहे हैं, वो सही है, जबकि कुछ दीपिका पादुकोण के समर्थन में खड़े हैं। कुछ का कहना है कि एक्टर्स कभी टैनिंग के शिकार हो जाते हैं और कभी मेकअप की वजह से लाइट दिखते हैं। वहीं, कुछ का कहना है कि जैसे-जैसे लोग बड़े होते हैं, वे अपनी सेहत का ख्याल रखने लगते हैं। एक दीपिका पादुकोण के प्रशंसक ने कहा कि यह सब धुरंधर कंट्रोवर्सी के बाद एक नया निशाना बनाने की कोशिश है।

फिलहाल, ध्रुव राठी द्वारा दिए गए बयान पर दीपिका पादुकोण या उनकी टीम की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हाल ही में, रणवीर सिंह की धुरंधर को लेकर ध्रुव राठी ने इसे प्रोपेगेंडा बताकर झूठ फैलाने का आरोप लगाया था।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights