Heart Health: कार्डियक अरेस्ट और हार्टअटैक के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। सोशल मीडिया पर ऐसे अनेक वीडियो देखने को मिलते हैं, जहाँ लोग हंसते-गाते और नाचते हुए हार्ट अटैक का शिकार होते हैं और फौरन निधन हो जाता है। क्या आपको पता है? दिल का दौरा अचानक नहीं आता, बल्कि यह 5 प्रमुख संकेत देता है। यदि समय पर इन्हें पहचान लिया जाए, तो मौत और इस खतरनाक बीमारी से बचा जा सकता है। हार्ट अटैक के लक्षणों के बारे में प्रसिद्धडॉक्टर आलोक चोपड़ा जानकारी दे रहे हैं। उनके बताए गए लक्षणों से समय रहते स्वास्थ्य संकट से बचा जा सकता है।
देखें वीडियो
1-Heart Health: सीने में दर्द और बेचैनी
हार्ट अटैक से पूर्व शरीर के संकेतों के बारे में डॉक्टर आलोक चोपड़ा एक वीडियो में जानकारी दे रहे हैं। उनका कहना है कि, हार्ट अटैक के पहले पीड़ित के सीने में तेज दर्द और बेचैनी होती है। यह दर्द बढ़ते हुए गले तक पहुंच जाता है। इस दौरान सांस लेने में भारी कठिनाई होती है। फिर यह पीठ तक फैल जाता है, जिससे मरीज तड़प उठता है। यदि इस स्थिति में डॉक्टर मिल जाएं, तो मरीज को बचाया जा सकता है।
2-सांस लेने में परेशानी
जब दिल का दौरा पड़ता है, तो मरीज को सीने में दर्द के साथ सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। सांस फूली रहती है, थकान और गले में भारीपन महसूस होता है। यह समस्या चलते-फिरते या अन्य परिस्थितियों में भी हो सकती है।
3-हार्ट अटैक से पहले पैरों में सूजन
हार्ट अटैक का एक लक्षण यह भी है कि पैरों में सूजन आ जाती है। जब दिल को पर्याप्त रक्त नहीं मिल पाता है, तो रक्त सर्कुलेशन धीमा हो जाता है, जिससे नसों पर दबाव बढ़ने लगता है और पैरों में सूजन आ जाती है। यह लक्षण हार्ट अटैक से कुछ दिन पहले भी देखा जा सकता है।
4-शरीर में थकावट के लक्षण
हार्ट अटैक से पहले मरीज को अत्यधिक थकावट महसूस होती है। उसका शरीर भारी लगने लगता है। बिना कुछ किए ही थकान महसूस होती है। इस दौरान शरीर कमजोर महसूस करता है। ऐसा तब होता है जब रक्त शरीर के अन्य भागों में धीरे-धीरे पहुंचता है, जिससे ऑक्सीजन की कमी होती है।
5-चक्कर और बेहोशी की स्थिति
दिल का दौरा तुरंत नहीं होता। इससे पहले मरीज को चक्कर आते हैं और बेहोशी का अनुभव होता है। जब दिल सही से रक्त पंप नहीं कर पाता, तो दिमाग तक ऑक्सीजन पहुंचने में कठिनाई होती है, जिससे चक्कर और बेहोशी के लक्षण प्रकट हो सकते हैं।
इन 5 लक्षणों में से अगर कोई भी दिखता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। जरा सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय जानकारी केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव समझा जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी इनकी पुष्टि या खंडन नहीं करता है। किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा चिकित्सक से सलाह लें।








Leave a Reply