Teeth Cleaning : यदि आप भी दांतों की समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो इस देसी मंजन को घर पर बनाकर अवश्य उपयोग करें। इससे आपको लाभ होगा। कीड़े और खोखले दांतों के लिए डॉक्टर द्वारा एक विशेष दंत मंजन की सिफारिश की जा रही है। इसके नियमित उपयोग से दांतों को साफ किया जा सकता है। दांतों की समस्याओं से बचने के लिए डॉक्टर सलीम जैदी के द्वारा एक खास तरह का टूथपेस्ट बताया जा रहा है, जिसमें कीड़ा लगे, पीले और खोखले दांतों के इलाज के बारे में चर्चा की गई है। यह दंत मंजन न केवल आपके दांतों को साफ करता है, बल्कि उनकी जड़ों को भी मजबूत बनाता है। यह कैविटीज से निपटने में मदद करता है, मुंह की दुर्गंध को दूर करता है और आपकी समग्र डेंटल हेल्थ में सुधार लाता है।
Teeth Cleaning : देसी दंत मंजन बनाने का तरीका
इस दंत मंजन के लिए आपको जामुन की गुठलियों की जरूरत होगी। इनमें पॉलीफिनोल्स और जांबोलिन जैसे दो मुख्य एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बैक्टीरिया की वृद्धि को रोककर कैविटीज से बचाते हैं। दूसरा घटक जामुन के पत्ते हैं, जिनमें प्राकृतिक एस्ट्रिंजेंट्स और विटामिन सी होते हैं, जो मसूड़ों को मजबूत बनाते हैं और ब्लीडिंग को रोकते हैं।
देखें वीडियो
ये मसूड़ों की पकड़ को मजबूत बनाते हैं। तीसरा घटक त्रिफला है, जो दांतों में प्लैक्स बनने से रोकता है और मसूड़ों में सूजन को भी कम करता है। चौथा घटक लौंग है, जिसमें यूजिनोल पाया जाता है, जो मुंह की दुर्गंध और संवेदनशीलता को समाप्त करता है। अंत में, सेंधा नमक, जो एक हल्का अपघर्षक होता है, प्लैक और पीलापन को हटाने में मदद करता है, और दांतों की प्राकृतिक चमक वापस लाता है। यानी यह एक ही पाउडर दांतों की पांच सबसे बड़ी समस्याओं का एकल समाधान है।
दंत मंजन का कैसे करें उपयोग?
इस दंत मंजन को बनाने के लिए आप दो टेबलस्पून जामुन के बीज लें, इन्हें अच्छे से धोकर धूप में सूखा लें। फिर इन्हें हल्की आंच पर थोड़ा सा भूनें और मिक्सी में बारीक पीस लें। जामुन के पत्तों को भी धूप में सूखा लें और उनका पाउडर बना लें। अब इन दो पाउडर को अच्छे से मिलाएं और इसमें एक टेबलस्पून त्रिफला पाउडर, एक चम्मच लौंग का पाउडर, और एक चम्मच सेंधा नमक मिलाएं। अब इन सबको अच्छे से मिलाकर एक कांच के जार में या किसी बोतल में भरकर रख लें। प्रतिदिन दो बार इस दंत मंजन का उपयोग करें। इससे आपको अवश्य लाभ होगा।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।








Leave a Reply