मनोरंजन

तू मेरी, मैं तेरा: अवतार 3 और धुरंधर ने advance booking में मचाई धूम! क्रिस्मस डे पर अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन को मिलेगा बड़ा झटका!

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Advance Booking: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की प्रेम कहानी को दर्शक ‘तू मेरा मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी ‘ फिल्म में देखने के लिए बेकरार हैं। यह बॉलीवुड फिल्म 25 दिसंबर को क्रिस्मस डे पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। लेकिन इस प्यारी लव स्टोरी के सामने सबसे बड़ी चुनौती जेम्स कैमरून की हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश ‘और आदित्य धर की ‘धुरंधर’ हैं। बॉक्स ऑफिस पर इन तीनों फिल्मों की टक्कर देखने को मिलेगी। यदि आप ‘तू मेरा मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी ‘ देखने का सोच रहे हैं, तो इसकी एडवांस बुकिंग जरूर चेक करें। इससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि,धुरंधर और अवतार 3 ने इस पर क्या प्रभाव डाला है।

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Advance Booking पर ‘धुरंधर’ और ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ का क्या असर?

‘तू मेरा मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी ‘ की एडवांस बुकिंग में देखा जाए, तो इस फिल्म ने रिलीज से पहले 2.83 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन एडवांस बुकिंग के माध्यम से कर लिया है। मंगलवार को फिल्म के 47227 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है। ‘तू मेरा मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के डायरेक्टर समीर विद्वंस हैं। इस फिल्म का बजट लगभग 150 करोड़ है। खबरों के अनुसार, कार्तिक आर्यन ने फिल्म के लिए 50 करोड़ चार्ज किया है, जबकि अनन्या पांडे को 5 करोड़ की फीस दी गई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग धीमी गति से हो रही है, जिसका कारण ‘धुरंधर’ और हॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ को माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर तो लोग यहां तक कह रहे हैं कि इस फिल्म को इन दोनों फिल्मों के साथ रिलीज नहीं होना चाहिए था। अब क्रिस्मस डे पर कौन से मूवी अधिक कमाई करेगी? इसके लिए थोड़ा सा इंतजार करना होगा।

‘तू मेरा मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की कहानी क्या है?

‘तू मेरा मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की कहानी एक ऐसे कपल की है जो अचानक मिलते हैं और धीरे-धीरे अपने रिश्ते को गंभीर बनाते हैं। इसके बाद शुरू होता है इमोशनल ड्रामा। इसमें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे एक-दूसरे से बिल्कुल भिन्न हैं। फिल्म के ट्रेलर को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। इसमें नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ, अरुणा ईरानी के साथ टीकू तलसानिया जैसे बड़े कलाकार भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights