ताजा खबरें

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में फ्लैश फ्लड से जेकेएनसी नेता के भाई की मौत, पार्टी ने जताया शोक

जम्मू, 23 अगस्त। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में शनिवार सुबह आई अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) ने एक परिवार को गहरे शोक में डाल दिया। इस हादसे में जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएनसी) के कठुआ जिला अध्यक्ष अजीत कुमार के भाई रवी कुमार की मौत हो गई।

image-41 जम्मू-कश्मीर: कठुआ में फ्लैश फ्लड से जेकेएनसी नेता के भाई की मौत, पार्टी ने जताया शोक

पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रवी कुमार के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

image-42-1024x546 जम्मू-कश्मीर: कठुआ में फ्लैश फ्लड से जेकेएनसी नेता के भाई की मौत, पार्टी ने जताया शोक

जेकेएनसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा,

“जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कठुआ जिला अध्यक्ष अजीत कुमार के भाई रवी कुमार के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। रवी कुमार आज सुबह कठुआ में आई फ्लैश फ्लड में मारे गए।”

image-43 जम्मू-कश्मीर: कठुआ में फ्लैश फ्लड से जेकेएनसी नेता के भाई की मौत, पार्टी ने जताया शोक

जानकारी के अनुसार, ड्रीमलैंड पार्क के पास तेज बहाव वाली नदी को पार करने के दौरान अचानक आई बाढ़ में एक कार बह गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और शव को बरामद कर लिया।

यह घटना जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के प्रति एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करती है।

image-44 जम्मू-कश्मीर: कठुआ में फ्लैश फ्लड से जेकेएनसी नेता के भाई की मौत, पार्टी ने जताया शोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights