गिरिराज सिंह का हमला: राहुल गांधी ‘नकली गांधी’, बोले – “वह झूठ बोल रहे हैं”

नई दिल्ली, 14 अगस्त | Khabarsuperfast – केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर करारा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को ‘नकली गांधी’ बताते हुए उन पर झूठ बोलने और देश को गुमराह करने का आरोप लगाया।


कांग्रेस की ‘वोट अधिकार यात्रा’ पर सवाल !

“राहुल गांधी एक नकली गांधी हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि इस यात्रा से वह क्या हासिल करना चाहते हैं? क्या वह देश को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं? यह भारत है, असली गांधी की धरती है और यहां नकली गांधी का कोई काम नहीं है। अगर वह ऐसा करेंगे तो जनता उन्हें सजा देगी।”

image-1024x576 गिरिराज सिंह का हमला: राहुल गांधी ‘नकली गांधी’, बोले – “वह झूठ बोल रहे हैं”


प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ!
पीएम मोदी को गरीबों का मसीहा बताते हुए गिरिराज सिंह ने कहा –

“मोदी जी ने 27 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। बिजली, पानी, गैस का चूल्हा और घर दिया। इलाज के लिए पांच लाख रुपये दिए। यही वजह है कि वह गरीबों के दिल में बस गए हैं।”

image-1-1024x576 गिरिराज सिंह का हमला: राहुल गांधी ‘नकली गांधी’, बोले – “वह झूठ बोल रहे हैं”

उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी ने ‘आधी रोटी खाएंगे, गरीबी मिटाएंगे’ का नारा दिया था, लेकिन गरीबी नहीं मिट पाई।

image-2-1024x576 गिरिराज सिंह का हमला: राहुल गांधी ‘नकली गांधी’, बोले – “वह झूठ बोल रहे हैं”



चुनावी हार का जिक्र
गिरिराज सिंह ने कहा –

“राहुल गांधी पीएम मोदी से करीब 29 चुनाव हार चुके हैं, जिनमें राज्य, उपचुनाव और केंद्र के चुनाव शामिल हैं। जनता उन्हें सबक सिखाएगी।”

कानूनी चुनौती और जेल की चेतावनी !
राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा –

image-3-1024x576 गिरिराज सिंह का हमला: राहुल गांधी ‘नकली गांधी’, बोले – “वह झूठ बोल रहे हैं”

“वे कह रहे हैं कि 65 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। अगर उनमें हिम्मत है तो इन नामों की सूची चुनाव आयोग को सौंपें। नकली गांधी भी जेल जाएगा, नकली युवराज भी जेल जाएगा। हमारी पार्टी ने साबित किया है कि उनके दो जगह नाम हैं।”


Related Posts

Mamata Banerjee: ‘मुख्यमंत्री की क्रूरता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का कड़ा हस्तक्षेप..,’ IPAC मामले में फंसी बंगाल की सीएम, बीजेपी ने अग्रिम मोर्चा संभाला

Mamata Banerjee: बंगाल में चुनावी माहौल गरम था, पर अब सियासी हलचल और ज्यादा तेज हो गई है। पिछले हफ्ते आईपैक चीफ प्रतीक जैन के आवास पर ईडी की छापेमारी…

Maharashtra Municipal Elections 2026 Results: Will the Thackeray Brothers’ Reputation Suffer? The Magic of BJP-Shiv Sena in BMC? Get the Latest Counting Updates Here.

Maharashtra Civic Body Polls Result 2026: चर्चित महाराष्ट्र निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित होने वाले हैं। मतगणना की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है। मतदान समाप्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights