खेल

क्या Smriti Mandhana और पलाश मुच्छल ने एक-दूसरे को अनफॉलो किया? शादी में देरी के बीच पोस्ट डिलीट होने पर लोगों ने कहा, ‘कुछ और खेल चल रहा है’

Smriti Mandhana: जिस शादी का लोगों को लंबे समय से इंतजार था, उसके टलने की खबर सुनकर सभी चौंक गए। जी हां, हम पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की बात कर रहे हैं, जिनकी शादी हाल ही में टाल दी गई। इस जोड़े ने लगभग 5 साल साथ बिताए, और उनके संगीत नाइट की कई झलकियां भी साझा की गई थीं, लेकिन शादी के टलने के बाद, लोग अटकलें लगाने में पीछे नहीं रहे। अब सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हुआ है जिसमें कहा गया है कि स्मृति ने अपनी शादी और सगाई से जुड़ी सभी वीडियो और फोटो इंस्टाग्राम से हटा दी हैं। लेकिन क्या उन्होंने एक-दूसरे को अनफॉलो भी किया है? आइए जानते हैं सभी डिटेल्स।

Smriti Mandhana ने हटाए पोस्ट तो बनाई जाने लगी बातें

@AnilYadavmedia1 X प्लेटफार्म पर इस बारे में लिखा गया और कहा गया कि “स्मृति मंधाना ने अपनी शादी और सगाई से संबंधित सभी वीडियो और फोटो इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिए हैं। मंगेतर पलाश मुच्छल के भी सभी फोटो डिलीट कर दिए हैं। मैंने पहले ही कहा था कि यह शादी पिता की बीमारी के कारण रद्द नहीं हुई है, कुछ और कारण हैं। अब यह शादी शायद कभी नहीं होगी।” हालांकि सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहों का बाजार गर्म है, लेकिन कपल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

क्यों अचानक टली थी पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना

वहीं दूसरी ओर, स्मृति मंधाना अब भी पलाश मुच्छल को फॉलो कर रही हैं, और यह देखकर लोगों ने राहत की सांस ली है। 23 नवंबर को उनका विवाह होने वाला था, लेकिन अचानक खबर आई कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब हो गई है। इसके बाद क्रिकेटर ने तय किया कि जब तक उनके पिता ठीक नहीं हो जाते, वह शादी नहीं करेंगी। इस बीच यह भी जानकारी आई कि पलाश मुच्छल को एसिडिटी और वायरल संक्रमण के चलते अस्पताल में एडमिट किया गया है।

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल को लेकर क्या कह रहे लोग

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ यूजर्स इस पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि किसी की पर्सनल लाइफ में इस तरह बिना वजह दखल नहीं डालना चाहिए। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि इस जोड़ी को किसी की नजर लग गई है। अब इसमें सच्चाई क्या है, यह तो भविष्य ही बताएगा, क्योंकि अभी तक किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है。

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights