एक गैंगस्टर ने Elvish Yadav को बाचीत में ‘छोटा भाई’ कहा, जानें क्यों फैंस ने ‘राव साहब’ का समर्थन किया

Elvish Yadav: एल्विश यादव किसी न किसी कारणवश लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। यह सही है कि उनका कंट्रोवर्सी से गहरा संबंध रहा है, लेकिन इन सबके बीच उन्होंने कई बार यह कहा है कि वह एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं और विवाद से दूर रहना चाहते हैं। इस दौरान इंद्रजीत सिंह यादव ने एल्विश यादव को अपना छोटे भाई का नाम दिया, जिसके चलते एक बार फिर से नए विवाद की शुरुआत हो गई है। गैंगस्टर द्वारा एल्विश यादव को अपना छोटा भाई कहे जाने के बाद यह चर्चा सोशल मीडिया पर तेज हो गई।

Elvish Yadav को लेकर क्या बोले गैंगस्टर इंद्रजीत सिंह यादव

असल में एल्विश यादव को लेकर गैंगस्टर इंद्रजीत सिंह यादव एनडीटीवी के साथ एक्सक्लूसिव चर्चा में यह कहते हुए दिखते हैं कि “एल्विश मेरा छोटा भाई है।” जब उनसे पूछा जाता है कि क्या आपसे बात हुई है, तो वह कहते हैं कि फोन पर बातचीत हुई थी और जब मैं वहां था, तब हम मिलते रहते थे। हमने बात की थी और वह एक भाई है जिसके साथ एल्विश का उठना-बैठना हुआ करता है, वहीां रहते हैं।

एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग पर क्या बोले गैंगस्टर

हरियाणा के मशहूर बाहुबली और मोस्ट वांटेड गैंगस्टर राव इंद्रजीत यादव से एनडीटीवी द्वारा सवाल किया गया कि 18 अगस्त 2025 को गुरुग्राम में यूट्यूबर एवं बिग बॉस विजेता एल्विश यादव के घर पर गोलीबारी हुई थी। हिमांशु भाऊ गैंग की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट आया था जिसमें आपका नाम भी शामिल था। इस पर इंद्रजीत यादव कहते हैं कि “जिन्हें डालने का काम करते हैं, वो जाने और डालने वाले जाने।” इसी बीच उन्होंने एल्विश यादव को अपना भाई कह दिया।

एल्विश यादव के सपोर्ट में उतरे फैंस

वहीं, जैसे ही यूजर्स ने एल्विश यादव को लेकर यह पोस्ट देखा, उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। कई लोगों का कहना है कि लोग केवल एल्विश की पॉपुलैरिटी देखकर ऐसे बयान देते हैं, जबकि कुछ का कहना है कि राव साहब का अपना जलवा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो एल्विश यादव इस समय लाफ्टर शेफ्स 3 में नजर आ रहे हैं।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights