पॉलिटिक्स

Zaira Wasim: ‘सत्ता की हदें तोड़ना…’ नीतीश कुमार का मजाक में हिजाब खींचना बना परेशानी का कारण, आमिर खान की फिल्मी बेटी ने दी पाठशाला

Zaira Wasim: बॉलीवुड की अब तक की सबसे सफल मूवी ‘दंगल’ में आमिर खान की ऑन-स्क्रीन बेटी के रूप में जानी जाने वाली जायरा वसीम, भले ही फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ चुकी हों, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। उनका एक बयान मीडिया और सोशल मीडिया पर काफी चर्चित बना हुआ है। दरअसल, वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस वीडियो पर नाराजगी जता रही हैं, जिसमें वे एक मुस्लिम महिला का हिजाब खींचते हुए दिख रहे हैं। पूर्व एक्ट्रेस जायरा वसीम ने एक्स पर एक विस्तृत पोस्ट में नीतीश कुमार से माफी मांगने की मांग की है और साथ ही उन्होंने अपनी तीव्र आपत्ति भी व्यक्त की है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भड़की दंगल गर्ल Zaira Wasim

जायरा वसीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जेडीयू प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ” महिलाओं की गरिमा और सम्मान किसी खिलौने की तरह नहीं होते हैं जिन्हें मजाक में लिया जाए। खासकर सार्वजनिक मंच पर तो बिल्कुल नहीं। एक मुस्लिम महिला के रूप में, एक और महिला का निलंबन इस तरह से खींचा जाना और उस बेपरवाह मुस्कान को देखना बहुत गुस्सा दिलाने वाला था.. सत्ता को सीमाओं का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। सीएम नीतीश कुमार को उस महिला से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।”

नीतीश कुमार का बुर्का विवाद क्या है?

बिहार के सीएम नीतीश कुमार 15 दिसंबर को एक नियुक्ति पत्र कार्यक्रम का हिस्सा बने थे, जिसमें वे महिला चिकित्सक नुसरत प्रवीण को नियुक्ति पत्र दे रहे थे।

वीडियो देखें

लेकिन तभी उन्होंने महिला के चेहरे पर ढके हिजाब को खींच दिया। इस दौरान वे हंसने लगे। नीतीश कुमार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन पर विपक्ष महिला के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाता रहा है। यह मामला पूरी तरह से राजनीतिक रंग ले चुका है। इसी क्लिप का विरोध सपा सांसद इकरा हसन और पूर्व एक्ट्रेस जायरा वसीम ने भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights