Xiaomi 17 Ultra: कैमरा प्रेमियों के लिए खुशियों की बारिश, 200MP का टेलीफोटो कैमरा फोटोग्राफी के अनुभव को करेगा बदल; जानें और क्या रहेगा खास
Xiaomi 17 Ultra: स्मार्टफोन बाजार में क्रिसमस के दिन एक विशेष अनुभव देने वाला है। मोबाइल बाजार में एक नया और अत्याधुनिक कैमरे वाला फोन आ रहा है। शाओमी 17 अल्ट्रा अपने अनोखे फीचर्स के साथ बड़ा परिर्वतन लाने के लिए तैयार है। अगर आप फोन से फोटो लेना पसंद करते हैं, तो आपके लिए यह खुशखबरी है। इस आगामी प्रीमियम फोन में अब तक का सबसे प्रभावशाली कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इंटरनेट पर इस फोन की रिलीज को लेकर विभिन्न कयास लगाए जा रहे हैं।
Xiaomi 17 Ultra कब होगा लॉन्च
कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि शाओमी 17 अल्ट्रा स्मार्टफोन 25 दिसंबर 2025 को चीन में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इसकी लॉन्चिंग पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
शाओमी 17 अल्ट्रा की संभावित कीमत
अनेक लीक में बताया गया है कि शाओमी 17 अल्ट्रा मोबाइल की कीमत लगभग 79999 रुपये से लेकर 93999 रुपये के बीच हो सकती है। इसमें 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज और 16जीबी के साथ 1टीबी स्टोरेज में दो वेरिएंट आने की संभावना है।
कैमरा फीचर्स करेंगे कमाल
फ्लैगशिप मोबाइल वर्ग में शाओमी 17 अल्ट्रा मोबाइल का कैमरा प्रेमियों की प्रतीक्षा का विषय बना हुआ है। रिपोर्टों के अनुसार, इसमें बैक साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50एमपी का प्राइमरी कैमरा, 50एमपी का अल्ट्रावाइड सेंसर और 200एमपी का टेलीफोटो लेंस शामिल होने की संभावना है। कैमरे में नाइट मोड, प्रोट्रेट मोड कई अन्य फीचर्स भी हो सकते हैं। फ्लैश लाइट की भी उम्मीद है। यह भी कहा जा रहा है कि इस फोन में लाइका ब्रांड का कैमरा सेटअप होगा। वहीं, सामने की तरफ 50एमपी का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग शूटर शामिल किया जा सकता है।
| स्पेक्स | शाओमी 17 अल्ट्रा की लीक डिटेल्स |
| चिपसेट | स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 |
| रैम-स्टोरेज | 16GB-1TB |
| डिस्प्ले | 6.8 इंच |
| रिफ्रेश रेट | 165Hz |
| बैटरी | 7000mAh |
| चार्जर | 100W |
| रियर कैमरा | 50MP+50MP+200MP |
| सेल्फी कैमरा | 50MP |
तराकी बैटरी और सैटेलाइट कनेक्टिविटी
हालिया रिपोर्टों में कहा गया है कि शाओमी 17 अल्ट्रा फोन में 6.8 इंच की मनमोहक डिस्प्ले और 3डी प्रिंटेड टाइटेनियम अलॉय मिडल फ्रेम मिलने की संभावना है। साथ ही, इसमें 7000mAh की बैटरी और 100W का वायर्ड चार्जर आ सकता है। फोन को चलाने के लिए एडवांस प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 का समर्थन प्राप्त हो सकता है, जिससे यूजर्स को बेहतरीन स्पीड और परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है। इसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी की सुविधा भी शामिल की जा सकती है। हालांकि, अभी तक फोन निर्माता ने भारत में इस फोन के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।
