Women’s World Cup 2025: आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की, जिसके चलते बॉलीवुड सितारे इस विशेष अवसर का जश्न मनाते हुए दिखाई दिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस अद्भुत दिन को मनाते हुए इंडियन क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दीं और उन्हें देश का चैंपियन बताया। प्रियंका चोपड़ा, कियारा आडवाणी, अनुष्का शर्मा, और ऋतिक रोशन ने इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर अपने जज़्बात व्यक्त किए। तो आइए जानते हैं इन प्रिय सितारों ने जीत का जश्न कैसे मनाया।
प्रियंका चोपड़ा ने वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 पर कहीं ये बात
वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 पर प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर टीम की एक तस्वीर साझा की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “मैं नीली जर्सी वाले हीरोज़ को देखकर बड़ी हुई हूं… आज रात, वे सब उसीकी तरह दिख रहे हैं। वर्ल्ड चैंपियंस। टीम इंडिया को बधाई।”
ऋतिक रोशन ने इस तरह मनाया जश्न
ऋतिक रोशन ने एक्स पर लिखा, “जीत गए!! ऐतिहासिक! हमारी पहली महिला क्रिकेट विश्व कप जीत पर टीम इंडिया को बधाई। आगे की कई और जीतों की शुरुआत के लिए… मेरा ढेर सारा प्यार और सम्मान।”
करीना कपूर के बह निकले खुशी के आंसू

करीना कपूर ने वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 पर लिखा, “अभी भी खुशी के आंसू बहा रही हूं।”
कियारा आडवाणी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 को लेकर क्या बोली

कियारा आडवाणी ने लिखा, “क्या अद्भुत क्षण है, आपने इतिहास रच दिया!!! हमारी महिला खिलाड़ियों को बधाई।”
अजय देवगन ने बताया न भूलने वाली रात
अजय देवगन ने लिखा, “एक ऐसी रात जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे। शुक्रिया, चैंपियन। इस टीम ने दुनिया को दिखा दिया है कि सच्चा साहस और विश्वास क्या कर सकता है!”
वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 टीम को लेकर अभिषेक बच्चन की सलामी
अभिषेक बच्चन ने वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 जीत को लेकर लिखा, “आओ!!!! इंडिया!!! विश्व चैंपियन। शाबाश महिलाओं।”
सुनील शेट्टी ने मनाया जश्न
वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 जीत पर सुनील शेट्टी ने कहा, “पसीना। हौसला। हिम्मत। निश्छल दिल। और इसी तरह इतिहास चमक उठा! हमारी महिला खिलाड़ियों ने शोहरत का पीछा नहीं किया – उन्होंने उसे हासिल किया। हर छोटी बच्ची जिसका कोई सपना है, और हर भारतीय, ज़ोर से कहो – हम विश्व चैंपियन हैं।”
वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 पर श्रद्धा कपूर क्या बोली

श्रद्धा कपूर ने लिखा, “दशकों से, सिर्फ़ माता-पिता सुनते हैं कि 1983 कैसा लगा। हमें हमारा ये वाला पल देने के लिए धन्यवाद लड़कियों। यह पीढ़ियों के लिए है।”
आईसीसी वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल भारत का साउथ अफ्रीका के खिलाफ था जहां 52 रन से जीतकर वे वर्तमान में विश्व चैंपियन बने हैं।



