Winter Soup Recipe: इस वेज सूप में है पौष्टिक तत्वों की भरपूरता, सर्दियों में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए झटपट तैयार करें!

Posted by

Winter Soup Recipe: सर्दियों में वेज और नॉनवेज दोनों प्रकार के सूप का विशेष रूप से सेवन किया जाता है। इससे शरीर को गर्माहट मिलती है और हाड़ फोड़ने वाली सर्दी में राहत भी मिलती है। इस मौसम में सबसे अधिक लोग चिकन सूप का सेवन करते हैं। चिकन यानी मुर्गे में प्रोटीन, फॉस्फोरस, विटामिन बी 12, सेलेनियम, नियासिन बी 3 भरपूर मात्रा में होता है। चिकन में आयरन और आयोडीन भी काफी होते हैं, इसलिए इसे बहुत से लोग पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है? पालक एक ऐसी सब्जी है, जिसके सूप का सेवन सर्दियों में करने पर यह चिकन सूप से ज्यादा लाभदायक होता है। इसमें चिकन से अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं।

पालक में पाए जाने वाले पोषक तत्व

पालक में मुख्य रूप से विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन ए, सी, और के1, फोलेट (बी9), और आयरन की भरपूर मात्रा होती है। यह चिकन की तुलना में सस्ता और पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। आज हम आपको पालक के सूप की आसान रेसिपी बनाने का तरीका बताएंगे।

Winter Soup Recipe में घर पर बनाएं पालक का सूप

250 ग्राम पालक का सूप बनाने के लिए आपको 2 टमाटर, 1 चम्मच मक्खन, 1 चम्मच क्रीम, स्वादानुसार अदरक, काली मिर्च, काला नमक, 1 नींबू, और थोड़ा हरा धनिया चाहिए होगा। सबसे पहले, पालक को अच्छी तरह से धोकर काट लें और एक बर्तन में पानी गर्म करें। उसमें बारीक कटे टमाटर और अदरक डालें। इसे लगभग 5 मिनट तक उबालें। फिर इसे ठंडा करके मिक्सी में बारीक पीस लें। इसके बाद, इसे मलाई, हरे धनिए, नींबू, मक्खन और काली मिर्च के साथ सजाकर गरमा-गर्म परोसें। आप इसमें अपनी पसंद की अन्य सब्जियां भी डाल सकते हैं। सर्दियों में पालक का सूप चिकन सूप को भी चुनौती देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights