Vivo V26 Pro 5G: साल के अंत में भारत में कई आकर्षक और शानदार फोन्स लॉन्च किए गए हैं। इसमें ओप्पो, मोटोरोला, वनप्लस, और रियलमी जैसी कंपनियों ने अपने बेहतरीन मोबाइल पेश किए हैं। ऐसे में अब वीवो भी इस लिस्ट में शामिल होने की ओर अग्रसर है। वीवो वी26 प्रो 5जी पर हालिया लीक में महत्वपूर्ण जानकारियाँ सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने फैंस को नए साल की शुरुआत में एक बड़ा सरप्राइज दे सकती है।
क्या जल्द एंट्री लेगा Vivo V26 Pro 5G?
हाल की रिपोर्ट्स का दावा है कि वीवो वी26 प्रो 5जी को जनवरी से फरवरी 2026 के बीच भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कुछ अन्य स्रोतों के अनुसार, कंपनी इसे अप्रैल के भीतर बाजार में उतारने की योजना बना रही है।
वीवो वी26 प्रो 5जी का संभावित दाम
फोन की कीमत के संबंध में बताया गया है कि इसकी कीमत लगभग 42999 रुपये हो सकती है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 45999 रुपये के आसपास रहने की संभावना है।
धाकड़ बैटरी और लुभावना डिजाइन
आगामी प्रीमियम वीवो वी26 प्रो 5जी फोन में एक नया ग्लास डिजाइन आगे और पीछे की तरफ एक दमदार फ्रेम हो सकता है। फोन की डिस्प्ले 6.8 इंच की होगी, जिसमें 144Hz की रिफ्रेश रेट, 2500 निट्स की ब्राइटनेस और बैजललेस पंच होल स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। पावर के लिए इसमें 8000mAh की बैटरी शामिल की जा सकती है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 60 घंटे तक चलता है। इसके साथ ही 100W का वायर्ड चार्जर और 40W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की संभावना है।
| स्पेक्स | वीवो वी26 प्रो 5जी की लीक डिटेल्स |
| चिपसेट | मीडियाटेक डाइमेंशन 9000 प्लस |
| रैम-स्टोरेज | 12GB-256GB |
| डिस्प्ले | 6.8 इंच |
| रिफ्रेश रेट | 144Hz |
| बैटरी | 8000mAh |
| चार्जर | 100W |
| बैक कैमरा | 50MP+50MP+50MP |
| फ्रंट कैमरा | 50MP |
जबरदस्त ट्रिपल कैमरा आते ही मचा सकता है तूफान
सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में दावा किया गया है कि वीवो वी26 प्रो 5जी में बैक साइड पर तीन कैमरे देखने को मिल सकते हैं। इसमें 50एमपी का फ्रंट कैमरा फोटोग्राफी के शौकीनों को दीवाना बना सकता है। कंपनी इसमें ओआईएस सपोर्ट, नाइट विजन, पोर्ट्रेट मोड और कई अन्य बेहतरीन फीचर्स शामिल कर सकती है। कुछ अन्य लीक के अनुसार, फोन निर्माता इसमें एआई-संचालित कैमरा स्पेक्स जोड़ सकती है, जिससे यूजर्स को एक नया और शानदार फोटोग्राफी एक्सपीरियंस मिलेगा। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।



