Virat Kohli: विराट कोहली अगले कुछ दिनों में लगभग 6 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दिखाई देंगे। ऑस्ट्रेलिया में होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए किंग कोहली टीम इंडिया के साथ पर्थ पहुंच चुके हैं। लेकिन कंगारूओं के खिलाफ मुकाबले से पहले, विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर एक पोस्ट की है। किंग कोहली के इस एक्स पोस्ट ने न केवल उनके फैन्स को, बल्कि और लोगों को भी एक बड़ा संदेश दिया है।
Virat Kohli ने क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए अपने आलोचकों को दिया मजबूती से जवाब!
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘आप सच में तब ही असफल होते हैं, जब आप हार मानने का निर्णय लेते हैं।’ किंग कोहली का यह ट्वीट उस समय आया है, जब टीम इंडिया 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में व्यस्त है। साथ ही कोहली विदेशी धरती पर टीम के साथ हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि विराट कोहली की यह क्रिप्टिक पोस्ट उन आलोचकों के लिए है, जिन्होंने कहा था कि किंग कोहली ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज के बाद क्रिकेट के इस फॉर्मेंट से रिटायर हो जाएंगे। ऐसे में स्टार क्रिकेटर कोहली ने अपनी पोस्ट से स्पष्ट कर दिया है कि वह 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह तैयार हैं और ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में मात देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
फैन्स को विराट कोहली से खास उम्मीदें रहेंगी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में अपनी पहली एकदिवसीय सीरीज ऑस्ट्रेलिया जा रही है। इस सीरीज में कुल 3 मैच खेलें जाएंगे। ऐसे में सभी विराट कोहली फैन्स को करीब 6 महीने बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय मैच में देखने का मौका मिलेगा। विराट के समर्थकों को उम्मीद है कि किंग अपने पुराने अंदाज़ में खेलेंगे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खूब रन बनाएंगे, ताकि टीम इंडिया को जीत दिलाने में उनका बड़ा योगदान हो सके। पहला वनडे मुकाबला 19 अक्तूबर को पर्थ में खेला जाएगा। इसके बाद 23 को एडिलेड और 25 को सिडनी में मैच होंगे।



