Vidyut Jammwal: विद्युत जामवाल बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। 45 वर्षीय इस अभिनेता ने अक्सर सोशल मीडिया पर फिटनेस से जुड़े वीडियो साझा किए हैं। एक्टर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने कुछ लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि विद्युत काम न मिलने के कारण मानसिक संतुलन खो चुके हैं। वहीं, कई लोगों को उनके वीडियो को देखकर शर्म का एहसास हुआ है। दरअसल, उन्होंने पेड़ पर बिना कपड़ों के चढ़ने और उतरने का एक वीडियो पोस्ट किया है, जो लोगों को चौंका रहा है। आपको बता दें, विद्युत जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ में धाल्सिम की भूमिका में नजर आएंगे, जिसे लेकर काफी चर्चा चल रही है.
बॉलीवुड एक्टर Vidyut Jammwal बिना कपड़ों के पेड़ पर चढ़े
जिस तरीके से विद्युत जामवाल पेड़ पर बिना कपड़ों के चढ़ रहे हैं, उससे हर किसी के मन में सवाल उठ रहे हैं। लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर क्यों उन्होंने ऐसा स्टंट किया। यदि आप भी इसका जवाब जानना चाहते हैं, तो उन्होंने वीडियो के कैप्शन में इसकी जानकारी दी है। इसलिए किसी राय पर पहुंचने से पहले यह जान लें कि वह किस योग से प्रेरित होकर यह कर रहे हैं।
एक्टर ने वीडियो के कैप्शन में कहा है कि वह कलरिपयट्टू योग के प्रैक्टिशनर हैं। इसी वजह से वह साल में एक बार इस तरह का सहज योग करते हैं, जिससे वह प्राकृतिक अवस्था में लौटने का प्रयास करते हैं। इस योग को करने से दिल और दिमाग को शांति मिलती है। कलरिपयट्टू योग न्यूरोरिसेप्टर्स और प्रोप्रियोसेप्टर्स को सक्रिय करता है, जिससे संतुलन, कोऑर्डिनेशन और सेंसरी फीडबैक में सुधार होता है। यह दिमाग को फोकस करने में बेहद मदद करता है। इतना ही नहीं, यह व्यक्ति को धरती से जुड़े रहने का एहसास भी कराता है। कलरिपयट्टू योग केरल का है, लेकिन अब इसे दुनियाभर के लोग कर रहे हैं।
विद्युत जामवाल का वीडियो देख यूजर्स को लगा झटका
विद्युत जामवाल को कलरिपयट्टू योग करते हुए देखकर फैंस दंग रह गए हैं। वे विभिन्न प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘विद्युत तो अद्भुत हैं।’ दूसरा लिखता है, ‘टर्जन भी कपड़े पहनता था। लेकिन आप तो उससे भी महान हैं।’ एक और कमेंट आता है, ‘इंस्टाग्राम में सबसे ज्यादा व्यूज वाला रील बनेगा।’ वहीं, कुछ लोग कहते हैं कि, ‘वह रणवीर सिंह की राह पर चल रहे हैं।’



