Vidhu Vinod Chopra: बॉलीवुड और विवादों का रिश्ता हमेशा से गहरा रहा है, जहां स्टारडम के साथ-साथ कंट्रोवर्सी भी सुर्खियों में होती है। इसी बीच, आमिर खान के साथ 3 इडियट्स फिल्म में काम कर चुकेडायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा फिर से चर्चा में हैं। 54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के दौरान उनकी जुबान फिसल गई। गोवा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें विधु विनोद चोपड़ा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के बारे में बात करते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। इस वीडियो को विभिन्न प्लेटफार्मों पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है, जिससे लोग उन्हें फ्रस्ट्रेटेड कह रहे हैं।
Vidhu Vinod Chopra ने इन्फ्लुएंसर को ‘ब्रांड का बाप’ कहकर क्यों चिढ़ाया
इस वीडियो में विधु विनोद चोपड़ा स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि “ऐसे लोगों के लिए हम किस शब्द का उपयोग कर सकते हैं”, और इस दौरान वे इन्फ्लुएंसर्स को गाली तक दे देते हैं। आमिर खान के 3 ईडियट्स प्रोड्यूसर अन्य इशारों के साथ कहते हैं कि उन्हें लगता है कि वे ‘सबका बाप’ हैं और ब्रांड उनके पास आते हैं, फिर वो इन्फ्लुएंसर्स फिर से खड़े हो जाते हैं।
लोगों ने विधु विनोद चोपड़ा को क्यों ‘फ्रस्ट्रेटेड’ कहा
इसके अलावा, विधु विनोद चोपड़ा आगे भी कहते हैं, “अगर तुम उस ओर जाना चाहते हो तो जाओ, स्वागत है।” सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर उनके हमले के बाद, लोग निराशा व्यक्त कर रहे हैं और उन्हें फ्रस्ट्रेटेड करार दे रहे हैं। फिल्ममेकर ने यह भी कहा कि कैसे लोग सामान्य हरकतें करते हुए अचानक से रातों-रात सेलिब्रिटी बन जाते हैं और उन्हें विभिन्न ब्रांड मिलते हैं। विधु विनोद चोपड़ा की जुबान फिसलने से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।
विधु विनोद चोपड़ा का इससे पहले का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वे खुलेआम गाली देते नजर आए थे, जिसके चलते उन्हें विवाद का सामना करना पड़ा था। 12वीं फेल, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों ने उन्हें एक अलग पहचान दी है।



