VB-GRAM G Bill: ‘मनरेगा को सरकार ने रातोंरात समाप्त किया,’ नए बिल के राज्यसभा में पारित होने पर राहुल गांधी की कड़ी प्रतिक्रिया; सरकार को बनाया निशाना

VB-G RAM G Bill: मनरेगा कानून की जगह लेने वाले नए रोजगार योजना से संबंधित नया बिल भले ही राज्यसभा से पारित हो चुका है, लेकिन इसके खिलाफ सियासी हंगामा जारी है। ताजा विवाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक बयान से सामने आया है। उन्होंने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मनरेगा कानून को एक ही झटके में समाप्त करने का आरोप लगाया है। वीबी-जी राम जी बिल के आधी रात में राज्यसभा से पास होने के बाद राहुल गांधी ने इसे राज्य और ग्राम विरोधी बताया है। उनका कहना है कि वीबी-जी राम जी बिल, मनरेगा को दिल्ली से नियंत्रित एक राशन योजना में बदल देता है।

नए VB-G RAM G Bill के राज्यसभा से पारित होने पर भड़क उठे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने मनरेगा कानून की जगह लेने वाले नए बिल के राज्यसभा से पारित होने के बाद खुलकर विरोध जताया है।

राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल से लिखा है, “कल रात मोदी सरकार ने एक ही दिन में बीस साल की MGNREGA योजना को ढहाकर रख दिया। वीबी-जी RAM G कोई पुनर्गठन नहीं है। यह अधिकार-आधारित, मांग-प्रेरित गारंटी को खत्म करता है और इसे दिल्ली से नियंत्रित राशन योजना में बदल देता है। यह जानबूझकर राज्य-विरोधी और ग्राम-विरोधी है।”

राहुल गांधी आगे कहते हैं कि “मनरेगा ने ग्रामीण श्रमिकों को सौदेबाजी की शक्ति दी। असली विकल्पों के जरिए, शोषण और संकटग्रस्त पलायन में कमी आई, मजदूरी बढ़ी, काम करने की स्थितियों में सुधार हुआ और साथ ही ग्रामीण आधारभूत संरचना का निर्माण और पुनरुद्धार भी हुआ। यही वह शक्ति है जिसे यह सरकार तोड़ना चाहती है। काम को सीमित करके, वीबी-जी राम जी बिल ग्रामीण गरीबों के लिए इस एकमात्र साधन को कमजोर कर रहा है। जब अर्थव्यवस्था ठप हो गई और आजीविका छिन गई, तब इसने ही करोड़ों लोगों को भूख और कर्ज में डूबने से बचाया था।”

कानून वापस लेने के लिए राष्ट्रव्यापी मोर्चा बनाएंगे राहुल गांधी!

विपक्ष के रुख से यह स्पष्ट है कि वीबी-जी राम जी बिल को लेकर सियासी संग्राम समाप्त होने वाला नहीं है। इस पर जारी सियासी हंगामे का क्रम आगे भी देखने को मिलेगा। राहुल गांधी ने इस बिल को श्रमिक विरोधी बताया है और कहा है कि “जब सरकार किसी रोजगार कार्यक्रम को सीमित करती है, तो सबसे पहले महिलाएं, दलित, आदिवासी, भूमिहीन श्रमिक और सबसे गरीब ओबीसी समुदाय इससे बाहर धकेल दिए जाते हैं। इस कानून को संसद में बिना उचित जांच-पड़ताल के पारित कर दिया गया है।”

पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि “उनका लक्ष्य श्रमिकों को कमजोर करना, ग्रामीण भारत में दलितों, ओबीसी और आदिवासियों के प्रभाव को कम करना और सत्ता का केंद्रीकरण करना है, और फिर नारों को सुधार के रूप में बेचते हैं।” राहुल गांधी ने स्पष्ट किया है कि सरकार के इस कदम को विफल करने के लिए विपक्ष श्रमिकों, पंचायतों और राज्यों के साथ मिलकर इस कानून को वापस लेने के लिए एक राष्ट्रव्यापी मोर्चा बनाएगा।

  • Related Posts

    Mamata Banerjee: ‘मुख्यमंत्री की क्रूरता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का कड़ा हस्तक्षेप..,’ IPAC मामले में फंसी बंगाल की सीएम, बीजेपी ने अग्रिम मोर्चा संभाला

    Mamata Banerjee: बंगाल में चुनावी माहौल गरम था, पर अब सियासी हलचल और ज्यादा तेज हो गई है। पिछले हफ्ते आईपैक चीफ प्रतीक जैन के आवास पर ईडी की छापेमारी…

    Maharashtra Municipal Elections 2026 Results: Will the Thackeray Brothers’ Reputation Suffer? The Magic of BJP-Shiv Sena in BMC? Get the Latest Counting Updates Here.

    Maharashtra Civic Body Polls Result 2026: चर्चित महाराष्ट्र निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित होने वाले हैं। मतगणना की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है। मतदान समाप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights