Tu Meri Main Tera Main Tera Advance Booking: धुरंधर और अवतार 3 के बीच कौन से शहर में कार्तिक आर्यन का जादू चला, क्या प्रशंसक बन सकेंगे सांता?

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Advance Booking: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाने के लिए इसे कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। रणवीर सिंह की धुरंधर और जेम्स कैमरून की अवतार 3 इन दिनों सिनेमाघरों में राज कर रही हैं। इन दोनों फिल्मों के बीच, कार्तिक आर्यन की तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी एडवांस बुकिंग की क्या स्थिति है, इस पर सबकी नजरें हैं।

जानिए Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Advance Booking का क्या है हाल

कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें लिखा था, “सिर्फ दो दिन बाकी हैं, एडवांस बुकिंग अब खुल गई है, जल्दी करें।” इस वीडियो में कार्तिक और अनन्या दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह मजेदार वीडियो दर्शकों को खींच रहा है। हालाँकि, अगर हम तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी की एडवांस बुकिंग की बात करें, तो सैक्निलक की रिपोर्ट के अनुसार, 2D फॉर्मेट में भारत भर में 68 लाख का ग्रॉस कलेक्शन हुआ है। साथ ही, 1016 शो के लिए 16,079 टिकटों की बिक्री हुई है। ब्लॉक सीट से 1 करोड़ का कलेक्शन भी सामने आया है।

आखिर किस शहर में मिला कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे को सबसे ज्यादा प्यार

यह देखना दिलचस्प होगा कि धुरंधर और अवतार 3 के बीच तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी कितनी अच्छी तरीके से प्रदर्शन कर पाएगी। क्या फैंस उनके लिए क्रिसमस पर एक सांता की तरह बनेंगे? क्या दर्शक उन्हें अपने प्यार से नवाज़ेंगे? यह सब देखने वाली बात होगी, पर यह सच है कि उनकी इस रोमांस-कॉमेडी फिल्म ने मीडिया में काफी चर्चा बटोरी है।
महाराष्ट्र में 39.68 लाख का ग्रॉस कलेक्शन देखा जा रहा है और दिल्ली में 22.49 लाख का। हालाँकि, इस समय कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

समीर विध्वंस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कार्तिक और अनन्या के अलावा नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ, अरुणा ईरानी जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights