The Raja Saab Box Office Earnings on Day 4: The Hype Fades as ‘Dhruv’ Impacts Prabhas’s Film – Discover What Happened!

The Raja Saab Box Office Collection Day 4: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ की बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन कमाई में गिरावट आई है, जिससे मेकर्स को बड़ा झटका लगा है। प्रभास लगभग 500 करोड़ के बजट में एक हॉरर कॉमेडी फिल्म लेकर आए हैं, जिसमें बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त भी हैं। फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ की कमाई कर इतिहास रचा था, लेकिन अब इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी गिरावट आई है, जिसका कारण रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को माना जा रहा है।

The Raja Saab Box Office Collection Day 4 में आई बड़ी गिरावट

‘द राजा साब’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिलीज के चौथे दिन काफी गिर गया है। फिल्म 19 करोड़ से सीधे 6.6 करोड़ पर पहुँच गई है।

The-Raja-Saab-Box-Office-Collection-Day-4-1 The Raja Saab Box Office Earnings on Day 4: The Hype Fades as 'Dhruv' Impacts Prabhas's Film – Discover What Happened!
पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

‘द राजा साब’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 65.45 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। ऑपनिंग डे पर 100 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म ने भारत में अभी तक 114.6 करोड़ रुपए कमाए हैं। वहीं, दुनियाभर में इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने 183 करोड़ रुपए जमा कर लिए हैं। अगर ऐसे ही कलेक्शन में गिरावट जारी रही, तो मेकर्स के लिए बजट जुटाना मुश्किल होगा। ये आकड़े Sacnilk द्वारा जारी किए गए हैं।

द राजा साब’ पर भारी पड़ रही रणवीर सिंह की ‘धुरंधर

‘द राजा साब’ एक पोते की कहानी है, जो दादा के इंतकाल के बाद बीमारी दादी की देखभाल करता है। लेकिन समस्या तब उत्पन्न होती है जब वह हवेली बेचने की कोशिश करता है। प्रभास के दादा का किरदार फिल्म में संजय दत्त ने निभाया है। इसमें हॉरर के साथ रोमांस और कॉमेडी का तड़का लगा हुआ है। बड़े सितारों में मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धी कुमार भी शामिल हैं। लेकिन फिल्म की कहानी पर कई सवाल उठ रहे हैं। आपको बता दें, प्रभास की इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट का कारण लगभग 40 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही ‘धुरंधर’ को माना जा रहा है। सोमवार को धुरंधर ने 2.25 करोड़ रुपए कमाए जबकि प्रभास की फिल्म ने 6.6 करोड़ का कलेक्शन किया था। रिलीज के इतने समय बाद भी जिस प्रकार ये मूवी मुकाबला कर रही है, उससे यह स्पष्ट है कि धुरंधर का जलवा किस तरह से बना हुआ है।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights