The Great Indian Kapil Show 4: Did Karthik Aryan Never Say ‘I Love You’? Watch Ananya Panday’s Hilarious Roast!

The Great Indian Kapil Show 4: द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 में जल्द ही कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे का जोड़ा कपिल शर्मा के शो में दिखाई देगा। जहां तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी फिल्म को प्रमोट करते हुए देखा जाएगा, वहीं इस सब के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें अनन्या पांडे कार्तिक आर्यन के पहले प्यार पर ट्रोल करती नजर आ रही हैं। दरअसलकपिल शर्मा के सामने अर्चना पूरन सिंह ने कार्तिक आर्यन से फिल्म के बारे में ऐसा सवाल किया जिस पर अनन्या उन्हें रोस्ट करती दिखाई दी। आइए देखते हैं वीडियो में क्या है।

कार्तिक आर्यन की द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 में बेइज्जती क्यों हुई

असल में, अर्चना पूरन सिंह ने “तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी” फिल्म के ट्रेलर के बारे में कहा कि “आपने ट्रेलर में कहा कि पहली लड़की जिसे मैं आई लव यू कहूंगा, वह आखिरी लड़की होगी जिसे मैं आई लव यू कहूंगा। क्या यह आपका असल जिंदगी का भी मंत्र है?” इस पर कार्तिक का जवाब होता है, “मैं बोलता ही नहीं हूं, जब पहला होगा तब बोल दूंगा।” इस पर अनन्या पांडे कहती हैं, “अब तक नहीं हुआ है।” इसके बाद कार्तिक और वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।

कपिल शर्मा ने कार्तिक के प्यार का मजाक उड़ाया

कपिल शर्मा द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 में कार्तिक से कहते हैं, “मतलब बिना आई लव यू कहे आप आगे बढ़ जाते हैं। अगर कोई आपको आई लव यू कहता है तो आप क्या कहते हैं?” अब ऐसे में ये सवालों के जवाब कार्तिक आर्यन कैसे देंगे और द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 में वे क्या धमाल मचाते हैं, ये देखना दिलचस्प रहेगा। आने वाला शनिवार काफी रोचक होने वाला है। जहां तक बात करें द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सितारों की, तो अब तक 2 एपिसोड को दर्शकों ने खुब सराहा है, जिसमें पहले एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा और दूसरे में भारतीय महिला क्रिकेटर्स को देखा गया।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights