The Great Indian Kapil Show 4: कौन सी चेतावनी दी स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत कौर को? यहां जानें!

The Great Indian Kapil Show 4: द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 में वूमेन क्रिकेट टीम की मशहूर खिलाड़ियों का शामिल होना तय है, जिसका प्रोमो वीडियो भी रिलीज कर दिया गया है। इस दौरान हरमनप्रीत कौर को स्मृति मंधाना द्वारा धमकी दी गई थी, जिसका जिक्र कपिल के सामने आया। यह घटनाक्रम काफी मजेदार है। पलाश मुच्छल के साथ शादी टूटने के बाद भले ही स्मृति द ग्रेट इंडियन कपिल शो से दूर रही हों, लेकिन अब उनका नाम चर्चा में आ गया है। आइए जानते हैं पूरी कहानी और क्यों स्मृति ने हरमनप्रीत को धमकी दी थी।

आखिर The Great Indian Kapil Show 4 में स्मृति मंधाना के किस धमकी का हुआ खुलासा

असल मेंकपिल शर्मा हरमनप्रीत कौर से ट्रॉफी उठाने से पहले उनके भांगड़ा मूव्स पर सवाल उठाते हैं। वह पूछते हैं कि क्या यह खुशी थी या कोई योजना। इस दौरान खुलासा हुआ कि स्मृति मंधाना ने उन्हें डांस करने के लिए कहा था। इस पर जेमिमा बयान देती हैं कि “हेरी दीदी हमारी बातें नहीं सुनतीं, लेकिन स्मृति ने कहा था कि अगर भांगड़ा नहीं किया तो मैं जिंदगीभर बात नहीं करूंगी।” इसके बाद हरमनप्रीत को यह करना पड़ा, जो द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 में पता चला।

स्मृति मंधाना को क्यों याद कर रहे द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 में फैंस

हेड कोच अमोल मजूमदार के साथ हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, हरलीन देयोल, राधा यादव, प्रतिका रावल द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 का हिस्सा बनीं। हालांकि, इस दौरान स्मृति मंधाना नहीं दिखाई दीं। प्रोमो वीडियो को दर्शक काफी सराह रहे हैं, लेकिन स्मृति के फैंस उन्हें बहुत याद कर रहे हैं। शादी टूटने के बाद यह अफवाह लंबे समय से थी कि वह द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 में नहीं आएंगी। निश्चित रूप से क्रिकेटर्स के साथ कपिल की मस्ती इस समय चर्चा में है और यूजर्स नये एपिसोड की प्रतीक्षा करने लगे हैं।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights