मनोरंजन

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 7: धनुष और रणवीर सिंह में किसका होगा वर्चस्व वीकेंड पर? ‘तेरे इश्क में’ और ‘धुरंधर’ के बीच कड़ी प्रतियोगिता, जानें कलेक्शन

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 7: एक सप्ताह से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ को चुनौती देने के लिए रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ आ गई है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त और आर. माधवन जैसे धुरंधर कलाकार हैं। फिल्म में काफी एक्शन है। वहीं, धनुष की फिल्म एक दिल को छू लेने वाली है। धनुष और रणवीर सिंह दोनों अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अगर आप इस वीकेंड किसीमूवी का प्लान बना रहे हैं, तो ‘तेरे इश्क में’ और ‘धुरंधर’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर ध्यान देकर जान लीजिए कि दोनों में से कौन सी फिल्म ज्यादा प्रभावित कर रही है।

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 7 कितना हुआ?

धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ एक दिल को छू लेने वाली नाजुक प्रेम कहानी है, जिसमें थोड़ा सा एक्शन भी है। फिल्म का बजट लगभग 85 करोड़ है। भारत में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 83.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, ‘तेरे इश्क में’ का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ रुपए पार कर चुका है। आनंद एल. राय की इस फिल्म की तुलना मोहित सूरी की 570 करोड़ रुपए कमाने वाली ‘सैयारा’ से की जा रही है। लेकिन इसके कमाई में आई गिरावट को देखते हुए, ऐसा लगता है कि यह चुनौतीपूर्ण है। धनुष की इस फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन केवल 5.75 करोड़ का ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये आंकड़े काफी निराशाजनक हैं। फिल्म को ऑडियंस द्वारा काफी देखा जा रहा है, लेकिन इसके कलेक्शन में गिरावट का कारण रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को माना जा रहा है। ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ पर दिखने लगा ‘धुरंधर’ का असर

जासूसी की कहानी पर आधारित रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ आज, यानी 5 दिसंबर को रिलीज हुई है। इसका बजट लगभग 280 करोड़ रुपये है। ‘धुरंधर’ ने प्री-बुकिंग के जरिए 3.70 करोड़ की कमाई की है। शुक्रवार को फिल्म का क्रेज काफी देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ का कलेक्शन गिर रहा है। वीकेंड पर ये दोनों फिल्में एक-दूसरे को टक्कर देती नजर आएंगी। इस स्थिति में यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता लव स्टोरी को या एक्शन फिल्म को अधिक पसंद करती है। इसके लिए वीकेंड के कलेक्शन का इंतजार करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights