Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 1: धनुष और कृति सेनन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘तेरे इश्क में’ रिलीज हो चुकी है। यह एक दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी है। इसे देखने के बाद फैंस को रांझणा फिल्म की याद आ गई है। कृति सेनन के लिए यह फिल्म उनके करियर की सबसे बेहतरीन एक्टिंग मानी जा रही है। इस बीच, दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि 2025 की सबसे सुपरहिट प्रेम कहानी ‘सैयारा’ ने 570 करोड़ के पहले दिन के रिकॉर्ड को तोड़ा या नहीं। आइए देखते हैं, ‘तेरे इश्क में’ का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहा?
कृति सेनन और धनुष की ‘तेरे इश्क में’ फिल्म की कहानी क्या है?
‘तेरे इश्क में’ की कहानी बॉलीवुड में बनने वाली लव स्टोरी से कुछ अलग है। इसमें साउथ एक्टर धनुष ने शंकर नामक छात्र नेता का रोल निभाया है, जो काफी लड़ाकू और गुस्सैल है। वहीं, कृति सेनन एक कॉलेज स्टूडेंट हैं जो गुस्सैल लोगों पर रिसर्च कर रही हैं। वह शंकर का इस्तेमाल अपनी रिसर्च में करती हैं और उसके व्यवहार में बदलाव लाती हैं। लेकिन शंकर को मुक्ति से सच्चा प्यार हो जाता है, और यहीं से कहानी में मंथन शुरू होता है। फिल्म प्यार के दर्द को सधे हुए तरीके से दिखाती है। दोनों की स्थिति समझने योग्य है। शंकर के विकराल रूप मूवी के अंत को किस तरह से प्रभावित करता है, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 1 कितना हुआ?
‘तेरे इश्क में’ का बजट लगभग 95 करोड़ रुपए है। इस फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय हैं। पहले दिन, इस फिल्म ने भारत में केवल 16.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

वहीं, इसका पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 20 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है। ऑपनिंग डे की कमाई मेकर्स को कुछ नाखुश कर सकती है, लेकिन वीकेंड पर ‘तेरे इश्क में’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की संभावना है।
अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ को क्या टक्कर दे पाए धनुष और कृति सेनन?
अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ को 2025 की सबसे सुपरहिट प्रेम कहानी माना जा रहा है। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का बजट लगभग 60 करोड़ है, और इसने 570 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।

ऑपनिंग डे पर ‘सैयारा’ ने 21.5 करोड़ की कमाई की थी, जबकि ‘तेरे इश्क में’ ने केवल 16.5 करोड़ कमाए हैं। इस प्रकार, धनुष और कृति सेनन ‘सैयारा’ का पहले दिन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। हालांकि, आने वाले दिनों में फिल्म कुछ विशेष कर सकती है, क्योंकि इसके कहानी को दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk द्वारा जारी किए गए हैं।








Leave a Reply