Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 5: कृति सेनन और धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ वर्तमान में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। यह फिल्म पांच दिनों के अंदर 71 करोड़ रुपए कमा चुकी है। जल्द ही ये 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है। हालांकि, इस दिल दहला देने वाली लव स्टोरी की कमाई में थोड़ी गिरावट आई है, फिर भी इसका संग्रह गति से बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली रणवीर सिंह की धुरंधर इस पर प्रभाव डाल सकती है। क्योंकि प्री-बुकिंग से ही ‘धुरंधर’ ने 1 करोड़ 29 लाख की कमाई कर ली है। इस तरह ये दोनों एक-दूसरे से टकराने वाली हैं। आइए देखते हैं, ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के पांचवें दिन कितना कलेक्शन किया?
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 5 कितना हुआ?
‘तेरे इश्क में’ मूवी का बजट लगभग 85 करोड़ है। अब तक कृति सेनन और धनुष की फिल्म ने 71 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

यह एक दिल को छू लेने वाली और दर्दनाक लव स्टोरी है जिसने रिलीज के पांचवे दिन 10.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। चौथे दिन इसकी कमाई 8.75 करोड़ रुपए थी। लेकिन मंगलवार को इस मूवी की कमाई में उछाल देखने को मिला, जिससे उम्मीद है कि यह जल्दी ही 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की प्री-बुकिंग धनुष और कृति सेनन की लव स्टोरी पर पड़ सकती है भारी
रणवीर सिंह, आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर भी जबरदस्त चर्चा का विषय बन चुका है। यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध और आतंकवादी गतिविधियों को दर्शाती है। लगभग 280 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म का जादू अभी से देखने को मिल रहा है। फिल्म ने प्री-बुकिंग से ही 1 करोड़ 29 लाख की कमाई कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक 27800 टिकट बिक चुके हैं। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि इसका प्रभाव कृति सेनन और धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ पर पड़ेगा, जिसके चलते इस फिल्म का 100 करोड़ तक पहुंचने का सपना टूट सकता है। दर्शकों के बीच ‘धुरंधर’ पर चर्चा जोरों पर है।








Leave a Reply