Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 4: क्या धनुष का जादू खत्म हुआ? चौथे दिन कृति सेनन की भावनात्मक कहानी ने क्यों दिखाई कमजोरी?
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर कृति सेनन और धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के कलेक्शन में कमी आई है। हालांकि, फिल्म ने चौथे दिन हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है और तेजी से 100 करोड़ के करीब पहुंच रही है। इस फिल्म को साल की सबसे दर्दभरी लव स्टोरी कहा जा सकता है। धनुष एक आशिक और तेजस फाइटर पायलट के रूप में नजर आए हैं। मूवी के कई हिस्से दिल को छू लेने वाले हैं, लेकिन अचानक से हुई कमाई में गिरावट मेकर्स के लिए चिंता का विषय बन सकती है।
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 4 में कमी
‘तेरे इश्क में’ का बजट लगभग 85 करोड़ के आसपास है। एक्ट्रेस कृति सेनन और धनुष की इस लव स्टोरी ने चार दिनों में ही 60.25 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।

ऑपनिंग डे पर 16 करोड़ रुपए कमाने वाली इस फिल्म ने रविवार को 19 करोड़ की सबसे ज्यादा कमाई की थी। सोमवार को भी उम्मीद थी कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 8.25 करोड़ पर अटक गया। यह मेकर्स के लिए चिंता का कारण बन सकता है। रिलीज के चौथे दिन आई इस गिरावट को कुछ लोग अत्यधिक हाइप मान रहे हैं। फिलहाल, आने वाले दिनों में फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर सकती है क्योंकि मीडिया और सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा है। ये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े Sacnilk द्वारा जारी किए गए हैं।
‘तेरे इश्क में’ की कहानी क्या है?
‘तेरे इश्क में’ की कहानी मुक्ति और शंकर की है। इसमें एकतरफा प्यार और एक आशिक की पागलपन को दिखाया गया है। धनुष और कृति सेनन ने अपने करियर की सबसे बेहतरीन एक्टिंग की है। फिल्म अटैचमेंट के सबसे बड़े साइड इफेक्ट को उजागर करती है। मूवी का क्लाइमेक्स दर्शकों के दिलों को छूने वाला है। कॉलेज से शुरू हुई लव स्टोरी का अंत एयरबेस और युद्ध के संदर्भ में किस प्रकार होता है, यह फिल्म का सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट माना जा रहा है।
