Tanya Mittal की कंडोम फैक्ट्री पर जनता की राय: स्पिरिचुअल इंफ्लुएंसर बिग बॉस 19 में मचा चुकी है हंगामा

Tanya Mittal : बिग बॉस 19 के दौरान अपनी रईसी के किस्से साझा करके चर्चा में रहने वाली तान्या मित्तल भले ही शो की विजेता नहीं बनी, लेकिन उनके किस्से अब भी लोगों के बीच चर्चा का विषय हैं। तान्या खुद को एक स्पिरिचुअल इंफ्लुएंसर और बिजनेस वूमेन के रूप में प्रस्तुत करती थीं। वो अक्सर बिग बॉस के घर में अपनी फैक्ट्रियों का जिक्र करती थीं, जिसके कारण उन्हें ट्रोल भी किया गया। शो से बाहर आने के बाद, तान्या ने अपने लग्जरी लाइफस्टाइल को दिखाते हुए विरोधियों को चौंका दिया है। हाल ही में, उन्होंने ‘न्यूज पिंच’ को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपना बड़ा घर और अपनी फैक्ट्री भी दिखाई, जहां कंडोम का उत्पादन किया जाता है। इनके तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिससे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Tanya Mittal की कंडोम फैक्ट्री

तान्या मित्तल के कंडोम की फैक्ट्री का फोटो सोशल मीडिया पर Radhika Podcast 2.0 नाम के एक्स हैंडल द्वारा साझा किया गया है।

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया है,’तान्या मित्तल एक्सपोज़ …लंबे समय से लोगों के बीच यह गलतफहमी थी कि तान्या मित्तल किसी और तरह का काम करती है।
तान्या मित्तल कंडोम मैन्युफैक्चरिंग के बिजनेस से जुड़ी हुई है। उनकी खुद की फैक्ट्री में कंडोम बनाए जाते हैं।’ इसे देखने के बाद तान्या मित्तल से जुड़े कई कमेंट्स आने लगे हैं।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट: News Pinch

बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल की कंडोम फैक्ट्री पर लोगों की क्या प्रतिक्रियाएं हैं?

जब बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल के इस बिजनेस की जानकारी यूजर्स तक पहुंची, तो प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं। एक यूजर ने लिखा, ‘कंडोम की फैक्ट्री है, जिससे कई लोगों को रोजगार भी प्राप्त होता है, इसमें गलत क्या है? सोच अपने अपने…’ दूसरा लिखता है, ‘बिजनेस तो अच्छा है, लेकिन झूठ बोलती है।’ एक तीसरा यूजर लिखता है, ‘ये काम बहुत बढ़िया है, इससे लोगों की जान बचती है।’ अधिकतर लोग तान्या मित्तल का समर्थन कर रहे हैं।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights