Tanya Mittal: बिग बॉस 19 की सफलता पार्टी में अमाल मलिक के माता-पिता और तान्या मित्तल के बीच बढ़ी दोस्ती, फैंस ने नजदीकी देख हैरानी जताई

Tanya Mittal: तान्या मित्तल बिग बॉस 19 की एक ऐसी प्रतिभागी हैं जिन्हें लोगों ने ट्रोल भी किया और प्यार भी दिया। बहुत से लोग शो को चलाने के पीछे तान्या मित्तल की रईसी और बड़बोलापन को जिम्मेदार मानते हैं। खैर, शो खत्म हो चुका है। लेकिन बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी में तान्या मित्तल का एक ऐसा रूप देखने को मिला, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। दरअसल, वह बीबी 19 के कंटेस्टेंट अमाल मलिक के माता-पिता के साथ नज़र आईं। इस दौरान खींची गई उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी में Tanya Mittal हुईं अमाल मलिक के पैरेंट्स के साथ स्पॉट

अमाल मलिक ने शो में तान्या के साथ काफी समय बिताया था, जिससे ऐसा लगा कि दोनों के बीच कुछ खास है। लेकिन बाद में अमाल ने तान्या से दूरी बना ली और उनके बीच मतभेद हो गए। फिर भी, शो के बाद अमाल के माता-पिता के साथ तान्या का दिखना लोगों को चौंका रहा है।

देखें पोस्ट

शो के शुरूआत में, अमाल मलिक के ग्रुप में तान्या मित्तल सबसे प्रिय कंटेस्टेंट थीं। उन्होंने जिशान कादरी से लेकर अमाल तक सभी की सहायता की। जिसकी वजह से कुछ लोगों ने उनकी सराहना की, जबकि कुछ ने उनकी मंशा पर सवाल उठाए। तान्या ने इस सभी आलोचनाओं का सामना करते हुए स्पष्ट किया कि, वह शो खत्म होने के बाद किसी से भी नहीं मिलेंगी। लेकिन जिस तरीके से वह अपने पुराने दोस्त अमाल मलिक के माता-पिता से मिली हैं, उसे देखकर ऐसा लगता है कि, दोनों के बीच फिर से दोस्ती खत्म हो गई है।

बीबी हाउस से बाहर आते ही तान्या मित्तल ने तोड़े सभी से रिश्ते

तान्या मित्तल भले ही बिग बॉस 19 की विनर नहीं बन सकीं, लेकिन अपने खेल की वजह से वह सबसे ज्यादा फुटेज पाने वाली कंटेस्टेंट रहीं। कुछ लोगों ने उन्हें झूठा और नकली कहा, लेकिन चाहकर भी नजरअंदाज नहीं कर सके। शो से बाहर आने के बाद, वह पहली बार किसी पार्टी में शमिल हुईं हैं। उन्होंने सभी कंटेस्टेंट को अपना प्रतिद्वंद्वी मान लिया है, और इसलिए किसी से भी नहीं मिल रही हैं। यहां तक कि उन्होंने अपनी करीबी दोस्त नीलम गिरी को भी अनफॉलो करके दोस्ती खत्म कर दी है। फिलहाल, उनकी डिज़ाइनर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि, तान्या ने उसके कपड़े भी रख लिए हैं और पैसे भी नहीं दिए हैं।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights