Sunjay Kapur: 2023 में प्रिया सचदेव के साथ विवाद, करिश्मा कपूर के पति की बैंक बैलेंस में बस इतने रुपये, मां रानी ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Posted by

Sunjay Kapur: 12 जून 2025 को संजय कपूर इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर बिजनेसमैन के निधन ने लोगों को गहरा सदमा दिया। पोलो खेलते समय अचानक उनकी मृत्यु ने कई सवाल खड़े किए, लेकिन इन सबसे ज्यादा सवाल उनकी पत्नी प्रिया सचदेव के बारे में उठे। आरोप लगाने वाली कोई और नहीं, बल्कि संजय कपूर की मां रानी भी हैं। हाल ही में कोर्ट में रानी के वकील ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए, जो आपको हैरान कर सकते हैं। उनके बैंक खाते से लेकर संजय कपूर के व्यक्तिगत जीवन तक की कई जानकारियाँ साझा की गई हैं।

Sunjay Kapur की सैलरी और बैंक बैलेंस का खुलासा

रानी के वकील के अनुसार, बहुत सी चीज़ें छुपाई गई हैं। दिल्ली के राजोकरी इलाके में एक फार्महाउस मेरे पति ने बनवाया था, जिसमें 50 से ज्यादा आर्ट वर्क हैं। संजय कपूर के पास कोई लाइफ इंश्योरेंस नहीं था, न ही कोई रेंटल इनकम थी। म्यूचुअल फंड में भी कोई निवेश नहीं किया गया, जबकि उनकी सैलरी 60 करोड़ थी और बैंक बैलेंस 1 करोड़ से थोड़ा ज्यादा था। वकील ने यह भी कहा कि न केवल मेरे मुवकील की, बल्कि प्रिया कपूर की भी 2 साल की डिटेल्स मांगी जा सकती हैं।

प्रिया सचदेव के साथ संजय कपूर के वैवाहिक रिश्ते पर सवाल

संजय कपूर की मां के वकील ने यह भी दावा किया कि 2023 से संजय और प्रिया सचदेव के बीच तनाव चल रहा था। शादी में क्लेश दिखाई दे रहा था, और वकील ने विरोध किया, जहां प्रिया ने यह दावा किया था कि कपूर परिवार में यह परंपरा रही है कि पति अपनी निजी संपत्ति पत्नी को देता है। जहां एक तरफ संजय कपूर की मां रानी कोर्ट में प्रिया को घेरे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर करिश्मा कपूर के बच्चे भी कोर्ट में अपने हक के लिए लड़ रहे हैं।

वसीयत के साथ छेड़छाड़ का आरोप

इसके अलावा, संजय कपूर की मां का यह भी कहना है कि वसीयत में उनका जिक्र नहीं होना संभव नहीं है, क्योंकि वह हमेशा कहते थे कि उन्हें जो कुछ मिला, वह अपनी मां से मिला। रानी ने यह भी कहा कि सभी शोक मना रहे थे, लेकिन प्रिया सचदेव संपत्ति जुटाने में व्यस्त थीं।

ऐसे में प्रिया सचदेव पर लगाए गए तमाम आरोप और संजय कपूर की मृत्यु के बाद उनके परिवार में चल रही कलह एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। उल्लेखनीय है कि करिश्मा कपूर के साथ संजय कपूर ने 2003 में शादी की थी, लेकिन 2016 में उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए। इसके बाद 2017 में प्रिया सचदेव के साथ उन्होंने सात फेरे लिए थे。

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights