Sugar Tea vs Jaggery Tea: चाय का सेवन पूरी दुनिया में किया जाता है। बहुत से लोगों की सुबह चाय की पहली चुस्की से होती है। इसमें मौजूद एल-थियानाइन और कैफीन तनाव को कम करते हैं और मस्तिष्क को सक्रिय बनाए रखते हैं। चाय कई प्रकार की होती हैं, लेकिन इनमें कुछ सामान्य तत्व पाए जाते हैं। चाय को मीठा करने के लिए लोग चीनी या गुड़ का उपयोग करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, सर्दियों में अगर आप चाय का सेवन अधिक कर रहे हैं तो गुड़ या चीनी में से कौन सी चाय स्वास्थ्य के लिए बेहतर है? आज हम आपको चीनी और गुड़ के फायदों और नुकसानों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
गुड़ की चाय
हालांकि मीठा खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता, लेकिन गुड़ की चाय के फायदे निश्चित रूप से ध्यान देने योग्य हैं। गुड़ एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जिससे शरीर गर्म रहता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। गुड़ की चाय पीने से पाचन में सुधार होता है और इम्यूनिटी बढ़ती है, जिससे सर्दियों में खांसी-जुकाम से राहत मिलती है। गुड़ की चाय पीने से तनाव कम होता है क्योंकि इसमें एंडोर्फिन होता है, जो मूड को बेहतर बनाता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। यह शरीर को डिटॉक्स भी करता है, जिससे त्वचा भी चमकती है। हालांकि, गुड़ का सेवन डायबिटीज और गठिया रोगियों को टालना चाहिए, और जिन्हें मुहासे होते हैं, उन्हें भी इसके सेवन से बचना चाहिए।
चीनी की चाय
चीनी की चाय पीने से तुरंत ऊर्जा मिलती है क्योंकि यह जल्दी ग्लूकोज में बदलती है, जिससे दिमाग तरोताजा महसूस करता है। जिन लोगों का शुगर लेवल कम रहता है, उन्हें चीनी का सेवन करना चाहिए। लेकिन चीनी में कोई पोषण तत्व नहीं होता, इसलिए इसके फायदे बहुत कम हैं और नुकसान अधिक।
Sugar Tea vs Jaggery Tea किसका सेवन करें?
मीठा सामान्यतः हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता, लेकिन सीमित मात्रा में इसके सेवन से शरीर को लाभ हो सकता है। गुड़ में कई पोषक तत्व होते हैं, जबकि चीनी में कोई पोषण नहीं होता। इसलिए चाय के लिए गुड़ को बेहतर माना जाता है। यदि आप डायबिटीज या मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं, तो गुड़ और चीनी दोनों का सेवन करने से बचना उचित होगा। सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सा सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए सुझाव और दावे केवल संज्ञान में लिए जाएं; डीएनपी इंडिया हिंदी इन्हें प्रमाणित या खंडित नहीं करता। किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार को अपनाने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।








Leave a Reply