Stranger Things Season 5 Review: कुछ वेब सीरीज होती हैं जिनका नाम ही काफी होता है और उनमें से एक नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5‘ है जो आज भारत में रिलीज हो चुकी है। इसे देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यदि आप भी इस सीरीज का इंतज़ार कर रहे थे, तो आइए जानें कि इसे लेकर कैसे रिव्यू मिल रहे हैं और ऑडियंस इसका देख कर क्या कह रही है। चार एपिसोड में रिलीज हुई इस वेब सीरीज ने लोगों का दिल जीता है। स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 रिव्यू जानकर आपके सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे।
स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 रिव्यू में मिल रही मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ

स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 रिव्यू की बात करें तो एक यूजर ने कहा कि दूसरे एपिसोड का अंत उसके दिमाग को घूमाने वाला था, “क्या शानदार सीरीज़ है।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “मैं स्ट्रेंजर थिंग्स का बहुत बड़ा फ़ैन हूं, मैं इसे शुरू से देख रहा हूँ, लेकिन इन बेवकूफ भाइयों ने सच में इस शो को बर्बाद कर दिया। इस बड़े बच्चों के साथ और डायलॉग्स के चलते यह बहुत ही बेकार लग रहा है।” जबकि एक और यूजर ने कहा, “तो आप मुझे बता रहे हैं कि हमने स्ट्रेंजर थिंग्स 5 के लिए इतनी लंबी इंतज़ार किया और हमें यह सब गंदगी और बचे हुए अंश मिल रहे हैं?” फिर भी कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें यह सीरीज पसंद आई है।
स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 में इन स्टारकास्ट ने आखिरी सीजन को बनाया दमदार
मिली बॉबी ब्राउन, फिन वोल्फहार्ड, गैटन मैटाराज़ो, कालेब मैकलॉघलिन, नोआ श्नैप, विनोना राइडर, डेविड हार्बर, सैडी सिंक, जो कीरी, नेल फिशर, लिंडा हैमिल्टन, एलेक्स ब्रेक्स और जेक कोनेली ने अपने-अपने किरदारों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हर स्टार ने सीरीज को जबरदस्त बनाने में अपना योगदान दिया है।
Stranger Things Season 5 Review से हटकर जानें टाइमलाइन
स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 से पहले इसके पिछले सीजन्स की बात करें तो पहला सीजन 2016 में रिलीज हुआ था। दूसरा सीजन 2017 में आया, तिसरा सीजन 2019 में और चौथा सीजन 2022 में। तीन साल के इन्तज़ार के बाद सीजन 5 की वापसी हुई है, जिसे अंतिम बताया जा रहा है। अब इसे तीन पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। दूसरे पार्ट को दिसंबर में जारी किया जाएगा और तीसरे पार्ट को 31 दिसंबर को रिलीज किया जाने की संभावना है।
यदि आपने इसके पहले भाग देख लिए हैं तो आप इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं।



