Shilpa Shetty: अगर बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस की बात करें, तो शिल्पा शेट्टी का नाम सबसे ऊपर है, लेकिन उनका विवादों से गहरा रिश्ता भी रहा है। इसी बीच बाबा बागेश्वर धाम के साथ पद यात्रा को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है, जिस पर उनके पति राज कुंद्रा समर्थन में आए हैं। वहीं, राज कुंद्रा का नाम भी पोर्नोग्राफी के मामले में विवादों से जुड़ा रहा है। हाल ही में एक कपल का एक वीडियो विदेश से वायरल हुआ, जिसमें उन्हें रेस्टोरेंट में विवादित हालात में देखा गया था। हालांकि, इस सब के बीच शिल्पा शेट्टी पदयात्रा को लेकर ट्रोल क्यों हो रही हैं, यह थोड़ा संदेहास्पद है।
क्यों Shilpa Shetty को लेकर बवाल शुरू हुआ
बागेश्वर धाम की पदयात्रा में राजपाल यादव, शिल्पा शेट्टी, एकता कपूर, शिखर धवन जैसे सेलिब्रिटी नजर आए और यूजर्स इन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये सेलेब्स अपनी छवि सुधारने के लिए ऐसा कर रहे हैं। लोग शिल्पा शेट्टी पर आरोप लगा रहे हैं कि वे जानबूझकर इस तरह की हरकतें कर रही हैं, लेकिन इससे फैंस पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। धीरेंद्र शास्त्री की बागेश्वर धाम की वृंदावन पदयात्रा के कारण बवाल मचा हुआ है और यूजर्स उन पर तीखे कमेंट्स कर रहे हैं। इस बीच, उनके पति राज कुंद्रा ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
शिल्पा शेट्टी को लेकर क्या बोला ट्रोलर
एक यूजर ने एक्स पर लिखा, “दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा कर रहे धीरेंद्र शास्त्री के साथ राजपाल यादव, शिल्पा शेट्टी और एकता कपूर शामिल हुए।” इस दौरान उन्होंने शिल्पा शेट्टी के बारे में लिखा, “एक व्यवसायी से 60 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप है। उनके पति पॉर्न मूवी बनाते हैं। जिस सेलिब्रिटी पर मुकदमे लगे होते हैं वह बाबाओं की शरण में जाने लगते हैं। इसका प्रमुख कारण है सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में देखे श्रद्धालुओं का सैलाब। ये लोग अपने फॉलोवर्स और पाप धोने जाते हैं।”
राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी का दिया साथ
शिल्पा शेट्टी ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन राज कुंद्रा ने चुप नहीं रहकर कहा, “जो लोग अंदाजों के अंधेरे में जीते हैं वह हमेशा जोर से चिल्लाते हैं, लेकिन एक सीधी से सच्चाई यह है कि इल्जाम का मतलब पक्का यकीन नहीं होता और हैडलाइन से फैसले नहीं होते। कुछ लोग आस्था में शांति ढूंढते हैं, कुछ लोग ट्रोलिंग में शोर ढूंढते हैं। अगर सनातन के लिए खड़े होना, भक्ति दिखाना या किसी आध्यात्मिक आयोजन का समर्थन करना आपको इतना परेशान करता है, तो शायद दिक्कत हमसे नहीं है बल्कि आपके अपने दिल की कड़वाहट से है। कानून अपना काम करेगा, सच अपना समय लेगा और आप जैसे ट्रोल डेपामाइन के लिए स्क्रीनशॉट लेते रहेंगे। वाहेगुरु।”
राज कुंद्रा के इस बयान से फिर से बवाल मच गया है, और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी अब चारों ओर से घिरी हुई हैं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।



