Shah Rukh Khan: कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े आंद्रे रसेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी रिटायरमेंट की घोषणा की। ऐसे में विदाई पर केकेआर के मालिक शाहरुख खान ने चुप रहना सही नहीं समझा और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। आइए देखते हैं शाहरुख खान ने ऐसा क्या कहा जो चर्चा का विषय बना। वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी आंद्रे रसेल आईपीएल में लगभग एक दशक तक कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते आए हैं। उन्होंने इस दौरान ऑलराउंडर के रूप में विपक्षी टीम की बोलती बंद की है। ऐसे में शाहरुख खान ने रिटायरमेंट पर शुभकामनाएं क्यों दी हैं।
Shah Rukh Khan के केकेआर में आंद्रे रसेल की भूमिका नहीं बदल रही
आंद्रे रसेल ने वास्तव में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा, “मैं आईपीएल से बाहर हो रहा हूं लेकिन मेरा स्वैगर बरकरार है। आईपीएल का सफर अद्भुत रहा, 12 सीजन की यादें और कोलकाता नाइट राइडर्स परिवार से ढेर सारा प्यार। मैं दुनिया की अन्य सभी लीग में छक्का मारता रहूंगा और विकेट लेता रहूंगा। और सबसे अच्छी बात यह है कि मैं घर नहीं छोड़ रहा हूं। आप मुझे नए रोल में केकेआर के सपोर्ट स्टाफ में 2026 का पावर कोच बनकर देखेंगे।”
आंद्रे रसेल के लिए शाहरुख खान ने क्या कहा
इस मौके पर शाहरुख खान ने ट्वीट किया, “शानदार यादों के लिए धन्यवाद आंद्रे। हमारे शूरवीर के रूप में कोलकाता नाइट राइडर्स में आपकी योगदान शानदार है और एक खिलाड़ी के रूप में आपकी यात्रा का एक और चैप्टर पावर कोच। हमारे बैगनी और सुनहरे रंग के लड़कों को ज्ञान और ताकत देते हुए। और हां, कोई और जर्सी आप पर अजीब लगेगी, मेरे दोस्त, यह जिंदगी भर के लिए है। सभी खेल प्रेमियों की ओर से लव यू।”
इस पोस्ट से यह स्पष्ट है कि शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में आंद्रे रसेल एक नई भूमिका में नजर आएंगे। इसके लिए क्रिकेटर भी बहुत उत्साहित हैं।



