Samsung Galaxy Z TriFold: सैमसंग का नया तीन गुना फोल्ड होने वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन किताब से भी पतला, हर फीचर में होगी कमाल की खासियत!

Samsung Galaxy Z TriFold: सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ने मंगलवार को अपनी आधिकारिक घोषणा के साथ अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी। सैमसंग ने अपने आने वाले सैमसंग गैलेक्सी जेड ट्राइफोल्ड के बारे में जानकारी साझा की। इसके साथ ही ट्राइफोल्ड फोन की एक झलक भी प्रस्तुत की। अगर आप भी सैमसंग के शानदार ट्राइफोल्ड का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। टेक कंपनी ने अपने आगामी फ्लैगशिप मोबाइल की असाधारण खूबियों का विवरण दिया है। इससे इंटरनेट पर हलचल मच गई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह नया ट्राइफोल्ड फोन किताब से भी पतला होगा।

Samsung Galaxy Z TriFold फोन कब लॉन्च होगा?

हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी जेड ट्राइफोल्ड जनवरी से मार्च 2026 के बीच भारतीय मार्केट में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, कुछ लीक में बताया गया है कि यह ट्राइफोल्ड फोन 12 दिसंबर 2025 को साउथ कोरिया में लॉन्च किया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी जेड ट्राइफोल्ड की औसत कीमत

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी जेड ट्राइफोल्ड की कीमत 2000 डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 179875 रुपये से अधिक हो सकती है। हालांकि, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आने वाले इस फोन की शानदार खूबियां

सैमसंग गैलेक्सी जेड ट्राइफोल्ड फोन के बारे में कंपनी ने बताया है कि इसे दो हिंज और दो स्क्रीन के साथ लाया जाएगा, लेकिन इसकी डिस्प्ले 3 हिस्सों में बंटी होगी। कंपनी के अनुसार, इसमें 10 इंच की मुख्य स्क्रीन होगी। इसमें 120Hz की रिफ्रेश रेट और बेहतर उपयोगिता के लिए डिजाइन किया गया है। साथ ही फोन की आंतरिक स्क्रीन पर एकसाथ तीन वर्टिकली अलाइंड ऐप्स चलाए जा सकते हैं। फोन की बाहरी स्क्रीन या कवर डिस्प्ले 6.5 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। इसकी मध्य स्क्रीन में 4.2 मिमी की मोटाई होगी। फोन के निर्माण में सिरेमिक ग्लास फाइबर रीइन्फोर्स्ड पॉलीमर बैक पैनल का उपयोग किया जाएगा।

स्पेक्स सैमसंग गैलेक्सी जेड ट्राइफोल्ड की लीक डिटेल
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 एलीट
रैम-स्टोरेज 16GB-256GB
डिस्प्ले 10 इंच-6.5 इंच
रिफ्रेश रेट 120Hz
बैटरी 5600mAh
रियर कैमरा 200MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा 12MP

इस फ्लैगशिप फोन का कैमरा कितना शक्तिशाली होगा?

लीक्स के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी जेड ट्राइफोल्ड फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर और एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसमें 16GB रैम के साथ 256GB की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। पावर के लिए 5600mAh की बैटरी शामिल करने की योजना है। वहीं, रियर में 200MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 10MP का टेलीफोटो शूटर मिलने की संभावना है।

  • Related Posts

    Vivo X300 5G: 512GB स्टोरेज और बिना लाइट HD तस्वीरें कैद करने वाला स्मार्टफोन अब 8000 रुपए सस्ता, Google Gemini प्रदान करेगा अद्वितीय अनुभव

    Vivo X300 5G: वीवो की एक्स सीरीज अपने उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे और प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए, भारत ही नहीं बल्कि विश्वभर में लोग इसके अगले फोन का…

    IQOO 15 5G: 7000 mAh बैटरी, उच्च गति प्रोसेसर और पेशेवर कैमरे वाला फोन अब सस्ता, गेमर्स और व्लॉगर्स के लिए 6000 रुपये की बड़ी छूट पर बुक करें।

    IQOO 15 5G: यदि आप फोटोग्राफी के साथ व्लॉगिंग के शौक़ीन हैं, तो आईक्यू का यह अत्याधुनिक स्मार्टफोन आपके लिए ही बना है। आईक्यू 15 5जी फोन को 26 नवंबर,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights