Samsung Galaxy S26 Ultra 5G: स्मार्टफोन क्षेत्र में अपनी दमदार फोन्स से हलचल मचाने वाली कंपनी सैमसंग वर्तमान में अपने नए फ्लैगशिप मोबाइल के लिए चर्चा में है। पिछले कुछ समय से सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी को लेकर कई अटकलें आ रही हैं। कुछ हालिया रिपोर्टों में कहा गया है कि कंपनी इसमें डॉल्बी एटमॉस समेत कुछ अन्य नई सुविधाएँ शामिल कर सकती है। इससे इस आगामी स्मार्टफोन की ऑडियो प्रौद्योगिकी में सुधार हो सकता है, जो यूजर्स को फोन पर मिनी थियेटर जैसा अनुभव देने में सक्षम होगा।
Samsung Galaxy S26 Ultra 5G जल्द होगा लॉन्च
कई मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी को जनवरी या फरवरी 2026 तक भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में जानकारी अभी तक केवल अफवाहों पर आधारित है।
सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी की संभावित कीमत
इंटरनेट पर कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी की कीमत लगभग 159999 रुपये तय की जा सकती है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 169999 रुपये तक जाने की संभावना है।
| स्पेक्स | सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी की लीक डिटेल्स |
| चिपसेट | स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 |
| रैम-स्टोरेज | 12GB-128GB |
| डिस्प्ले | 6.9 इंच |
| रिफ्रेश रेट | 120Hz |
| बैटरी | 6000mAh |
| चार्जर | 60W-25W |
| रियर कैमरा | 200MP+50MP+50MP+12MP |
| सेल्फी कैमरा | 12MP |
फ्लैगशिप फोन को विशेष बनाएगा यह शानदार फीचर
इसके अलावा, कई नई लीक के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी में 6000mAh की बैटरी शामिल की जा सकती है। इसके साथ ही 60W का वायर्ड फास्ट चार्जर दिया जा सकता है, जिससे बैटरी काफी तेजी से चार्ज हो सकेगी। इसके अलावा, कंपनी 25W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी पेश कर सकती है, जो यूजर्स को काफी पसंद आएगा। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट और एंड्रॉयड 16 ओएस का भी सपोर्ट होगा। यह फोन 6.9 इंच की स्क्रीन और 120Hz की रिफ्रेश रेट लिए जाने की संभावना है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।



