Samsung Galaxy S26: सैमसंग का AI-समर्थित प्राइवेसी डिस्प्ले—फोन की स्क्रीन को दूसरों से छिपाने का अनोखा तरीका! जानें कैसे पड़ोसी भी देख नहीं सकेंगे!

Samsung Galaxy S26: सैमसंग देश और विदेश में हर कीमत के फोन पेश करता है। हालांकि, कंपनी की गैलेक्सी सीरीज सबसे ज्यादा चर्चा में रहती है। इस श्रृंखला में हाईटेक कैमरों के साथ पावरफुल फीचर्स होते हैं। सैमसंग अब अपनी फ्लैगशिप गैलेक्सी 26 सीरीज को 25 फरवरी 2026 को सैन फ्रांसिस्को में ‘Galaxy Unpacked’ इवेंट में लॉन्च कर सकता है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सैमसंग गैलेक्सी 26 इसका बेस मॉडल होगा। इसमें यूजर की प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए AI-पावर्ड प्राइवेसी डिस्प्ले मिल सकती है, जिससे क कोई भी आसपास बैठा व्यक्ति फोन को नहीं देख पाएगा।

Samsung Galaxy S26 में मिल सकता है एआई-पावर्ड प्राइवेसी डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी 26 स्मार्टफोन में एआई-पावर्ड प्राइवेसी डिस्प्ले मिल सकती है। यह पहले सिर्फ अल्ट्रा मॉडल में उपलब्ध थी, लेकिन अब बेस मॉडल में भी यह सुरक्षा जुड़ सकेगी। इससे फोन में झांकने वाले लोगों को राहत मिलेगी। इस डिस्प्ले से आसपास बैठे लोग भी फोन में नहीं देख सकेंगे। इसके लिए कंपनी फ्लेक्स मैजिक पिक्सल OLED पैनल का उपयोग करेगी, जो केवल व्यू एंगल पर लाइट देता है। परिणामस्वरूप, कोई दूसरा फोन में नहीं झांक सकेगा। इसके अलावा, फोन में किसी भी पासवर्ड या बैंक से जुड़े ऐप का उपयोग करते समय ऑटोमैटिकली प्राइवेसी मोड सक्रिय हो जाएगा, जिससे कोई अन्य इसे नहीं देख सकेगा। यह फीचर व्यूइंग एंगल पर काम करता है।

सैमसंग गैलेक्सी 26 5जी स्मार्टफोन के संभावित स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी 26 स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.3 इंच की ‘फ्लेक्स मैजिक प्राइवेसी’ मोड से लैस M14 OLED पैनल वाली डिस्प्ले मिल सकती है।
प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का प्रोसेसर मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकते हैं।
बैटरी 5,500mAh की बैटरी और 60W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जर से लैस हो सकता है।
कैमरा 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा ISOCELL S5KGNG सेंसर के साथ मिल सकता है। इसमें 3x का जूम मिल सकता है। वहीं, 12MP का टेलीफोटो और 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी हो सकता है। सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध होगा। यह फोन 4K 60fps क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है और इसके कैमरे में AI शामिल है। यह रात और दिन दोनों समय के लिए स्पष्ट फोटो और वीडियो बनाने में सक्षम है।

सैमसंग ग्लैक्सी एस 26 5जी स्मार्टफोन की संभावित कीमत और स्टोरेज वेरियंट

सैमसंग ग्लैक्सी एस 26 की कीमत 80 हजार से 1 लाख 30 हजार के बीच हो सकती है। इसमें 12GB की रैम, और 128 GB, 256 GB, 512GB की स्टोरेज विकल्प उपलब्ध होंगे।

  • Related Posts

    Vivo X300 5G: 512GB स्टोरेज और बिना लाइट HD तस्वीरें कैद करने वाला स्मार्टफोन अब 8000 रुपए सस्ता, Google Gemini प्रदान करेगा अद्वितीय अनुभव

    Vivo X300 5G: वीवो की एक्स सीरीज अपने उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे और प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए, भारत ही नहीं बल्कि विश्वभर में लोग इसके अगले फोन का…

    IQOO 15 5G: 7000 mAh बैटरी, उच्च गति प्रोसेसर और पेशेवर कैमरे वाला फोन अब सस्ता, गेमर्स और व्लॉगर्स के लिए 6000 रुपये की बड़ी छूट पर बुक करें।

    IQOO 15 5G: यदि आप फोटोग्राफी के साथ व्लॉगिंग के शौक़ीन हैं, तो आईक्यू का यह अत्याधुनिक स्मार्टफोन आपके लिए ही बना है। आईक्यू 15 5जी फोन को 26 नवंबर,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights