Samsung Galaxy S25 Ultra 5G: सैमसंग के सबसे प्रीमियम फीचर्स वाले फोन में सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा को शामिल किया गया है। इसका एआई और कैमरा दोनों ही अद्वितीय हैं। यह आईफोन 17 प्रो मैक्स को कड़ी टक्कर देता है। यूजर्स इसे खरीदने के इच्छुक हैं, लेकिन इसकी ऊंची कीमत ने कुछ लोगों के लिए इसे केवल सपने तक सीमित कर दिया है। हालाँकि, अब इसे ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर 20,000 रुपए कम कीमत पर खरीदने का अवसर प्राप्त हुआ है।
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G की कीमत और फ्लिपकार्ट सेल ऑफर
फ्लिपकार्ट सेल में सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा फोन पर 15% छूट उपलब्ध है। इस ऑफर के चलते यह 129999 रुपए की जगह 109988 रुपए में उपलब्ध होगा।

इससे ग्राहक को 20,000 रुपए की बचत होगी। इसके अलावा, यदि भुगतान एक्सिस या एसबीआई कार्ड से किया जाए तो 5% अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। कंपनी इस पर 57400 रुपए का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है, जिसका लाभ ग्राहक उठा सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा फोन का कैमरा, एआई और अन्य फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा फोन अत्याधुनिक एआई से सुसज्जित है, जो क्रिएटिव कार्यों में मदद करता है। व्यक्तिगत डेटा को सुरक्षित रखने के लिए यह Knox Vault सुरक्षा के साथ आता है। इसका एआई किसी भी फोटो और वीडियो को तुरंत खोज सकता है, साथ ही विभिन्न भाषाओं का लाइव अनुवाद भी कर सकता है। यह एआई कैमरे द्वारा ली गई तस्वीरों और वीडियो को विशेष बनाता है। इसमें 200MP, 50MP, 50MP, 10MP और 12MP का फ्रंट कैमरा प्रफेशनल फोटोग्राफी के लिए आदर्श है। इसकी 5000 mAh बैटरी बेहतरीन प्रदर्शन देती है और इसमें 8 Elite प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। सैमसंग के इस महंगे फोन में 12 GB रैम और 256 GB की स्टोरेज है, और इसकी डिस्प्ले 6.9 इंच की Quad HD+ है।
सैमसंग के सबसे महंगे फोन के स्पेसिफिकेशन
| स्पेसिफिकेशन | सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा फोन |
| रैम/स्टोरेज | 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज से लैस। |
| डिस्प्ले | 6.9 इंच की Quad HD+ डिस्प्ले। |
| कैमरा | 200MP, 50MP, 50MP, 10MP और 12MP का फ्रंट कैमरा। |
| बैटरी | 5000 mAh बैटरी। |
| प्रोसेसर | 8 Elite प्रोसेसर। |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 पर आधारिक। |
सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा फोन पर उपलब्ध यह ऑफर सीमित समय के लिए है और कंपनी इसे कभी भी बदल सकती है।
डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से दी गई है। DNP न्यूज नेटवर्क या लेखक किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रखें कि DNP न्यूज नेटवर्क या लेखक किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।



