Salman Khan: मौनी और दिशा को पीछे छोड़कर भाईजान ने स्टेबिन बेन और नूपुर सेनन की रिसेप्शन से लाइमलाइट पर कब्जा कर लिया, दुल्हा राजा ने किया ये क्या!

Salman Khan: ग्रैंड वेटिंग के बाद मुंबई में नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन का रिसेप्शन पार्टी आयोजित किया गया, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। मौनी रॉय से लेकर दिशा पटानी और कृति सेनन तक इस महफिल में नजर आए, लेकिन इन सभी हसीनाओं के बीच एक सितारा ऐसा था जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की, जिन्होंने नूपुर और स्टेबिन के रिसेप्शन सेरिमनी में पहुंचकर पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे राजा ने सलमान खान को देखकर कुछ ऐसा किया, जिसकी चर्चा हो रही है।

Salman Khan के साथ दूल्हे राजा स्टेबिन बेन की ख़ास बॉंडिंग

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान स्टेबिन बेन और नूपुर सेनन के रिसेप्शन पार्टी में प्रवेश करते हैं। कैमरे के सामने पोज देते वक्त दूल्हे राजा सलमान की तरफ भागते हैं। वह झुककर भाईजान से हाथ मिलाते हैं। इस बीच, नूपुर सेनन भी नजर आती हैं, जिसे लाने के लिए सलमान आगे बढ़ते हैं। इसके बाद तीनों कैमरे के सामने पोज देते हुए दिखाई देते हैं।

हर हसीना पर भारी पड़े सलमान खान ने खींचा ध्यान

यह सही है कि सलमान खान कई इवेंट्स में शिरकत करते हैं, लेकिन स्टेबिन का रिसेप्शन एक ऐसा अवसर था, जहाँ भाईजान की उपस्थिति ने पूरी लाइमलाइट ले ली। हाल ही में स्टेबिन बेन और सलमान खान दबंग री लोडेड इवेंट में साथ देखे गए थे और अब रिसेप्शन पार्टी में भी चर्चा का विषय बन गए हैं। फराह खान, नेहा धूपिया, मौनी रॉय, दिशा पटानी, और तजिंदर भी इस इवेंट का हिस्सा बने। दुल्हन की बहन कृति सेनन इस दौरान इंडो वेस्टर्न साड़ी में बहुत खूबसूरत दिखीं।

फिलहाल, नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन के रिसेप्शन पार्टी की झलक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights